Cannes 2026: बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपनी स्टाइल से सबका ध्यान खींच लिया. इस बार उन्होंने महंगे गाउन की जगह एक साधारण लेकिन बेहद chic क्रिम कलर का midi dress चुना, जिसकी कीमत सिर्फ ₹24,600 है.
यह खूबसूरत ड्रेस ब्रिटिश ब्रांड Club L London की है. ड्रेस का नाम ‘Dazira’ है. प्रीमियम scuba crepe फैब्रिक से बनी इस ड्रेस में square neckline, drop waist और voluminous skirt दी गई है. फिटेड ऊपरी हिस्सा बॉडी को अच्छे से शेप देता है, जबकि नीचे की flare वाली स्कर्ट इसे feminine और elegant लुक प्रदान करती है.
अदिति ने इस ड्रेस को बहुत ही बेहतरीन तरीके से स्टाइल किया. उन्होंने pearl studs, pearl और gold की रिंग्स का स्टैक और metallic gold heels पहने. मेकअप soft glam रखा, जो उनके naturally glowing स्किन के साथ परफेक्ट लग रहा था. फ्रेंच रिविएरा की धूप में यह लुक बेहद तरोताजा और breezy नजर आया.
अदिति ने अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा - 'Wear your worth like a sun-kissed morning.' यह लाइन उनके लुक से पूरी तरह मैच करती थी. इससे पहले अदिति ने कान्स में राजसी साड़ियां और एक dramatic neon-green couture लुक पेश किया था. लेकिन इस बार उन्होंने quiet luxury का उदाहरण पेश करते हुए दिखाया कि महंगे कपड़ों की जरूरत नहीं, सही स्टाइलिंग और कॉन्फिडेंस से कोई भी लुक खास बन सकता है.
फैशन लवर्स इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई लोग कह रहे हैं कि अदिति ने साबित कर दिया कि सुंदर और classy लुक के लिए लाखों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं. ₹24,600 में यह ड्रेस कई लड़कियों के लिए आसानी से उपलब्ध भी है.
अदिति राव हैदरी अपनी graceful स्टाइलिंग के लिए जानी जाती हैं. चाहे वो पारंपरिक लुक हो या मॉडर्न, वे हर बार अपनी पर्सनालिटी को परफेक्ट तरीके से पेश करती हैंय Cannes 2026 में उनका यह affordable yet stunning लुक इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में है. फैंस अब अदिति के अगले लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.