बदल गया देशभक्ति के इस आइकॉनिक गाने 'संदेशे आते हैं' का नाम! अब इस टाइटल के साथ होगा रिलीज
फिल्म बॉर्डर 2 में देशभक्ति के मशहूर गाने संदेशे आते हैं को नए नाम और नए अंदाज में पेश किया जाएगा. गाने का नाम बदलकर घर कब आओगे रखा गया है और इसका ऑफिशियल रिलीज 2 जनवरी को लोंगेवाला में होगा.
मुंबई: भारतीय सिनेमा के सबसे भावुक और यादगार देशभक्ति गीतों में शामिल संदेशे आते हैं आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखता है. यह गाना सुनते ही लोगों की आंखें नम हो जाती हैं और दिल सीधे सरहद पर तैनात जवानों के पास पहुंच जाता है. अब इसी आइकॉनिक गीत को फिल्म बॉर्डर 2 में नए अंदाज और नए नाम के साथ पेश किया जा रहा है. गाने के नाम बदलने और रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
रिपोर्ट्स के अनुसार बॉर्डर 2 में संदेशे आते हैं का रीक्रिएटेड वर्जन अब संदेशे आते हैं नाम से नहीं बल्कि 'घर कब आओगे' नाम से रिलीज किया जाएगा. बताया जा रहा है कि सेंसर बोर्ड की ओर से गाने के टाइटल में बदलाव करने की सलाह दी गई थी. इसके बाद मेकर्स ने सेंसर सर्टिफिकेट में गाने का नाम बदलकर घर कब आओगे दर्ज कराया. हालांकि गाने के बोल और भावनात्मक आत्मा को पूरी तरह बरकरार रखा गया है.
बिना कट के पास हुआ गाना
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने इस गाने को बिना किसी कट के पास कर दिया है. ट्रैक का कुल रनटाइम तीन मिनट तेईस सेकंड बताया गया है. मेकर्स का दावा है कि नए नाम के बावजूद यह गाना पुराने संदेशे आते हैं की ही तरह दर्शकों के दिलों को छुएगा और सैनिकों की भावनाओं को पूरी ताकत के साथ सामने लाएगा.
Also Read
- रहमान डकैत के दोस्त ने की 'धुरंधर' की तारीफ, बोले- 'पाकिस्तान जो नहीं कर सका, बॉलीवुड ने कर दिखाया'
- Year Ender 2025: इस साल इन फिल्मों ने री-रिलीज पर उड़ाया गर्दा, एक ने तो बॉक्स ऑफिस पर कर ली छप्परफाड़ कमाई
- 'बैटल ऑफ गलवान' टीजर पर आई रिएक्शन्स की बाढ़, सलमान खान के इंटेंस लुक पर फैंस बोले ब्लॉकबस्टर, कुछ ने कहा पुराना स्टाइल
2 जनवरी को लोंगेवाला में होगा रिलीज
गाने की रिलीज को भी खास और भावनात्मक बनाने की तैयारी की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक गाने का ऑफिशियल लॉन्च 2 जनवरी को लोंगेवाला में किया जाएगा. इस मौके पर तनोट माता मंदिर और बब्लियां इलाके में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे. इन इवेंट्स में सीमा सुरक्षा बल यानी Border Security Force की मौजूदगी भी रहेगी, जिससे कार्यक्रम का देशभक्ति भाव और गहरा हो जाएगा.
बीते दिन मुंबई में बॉर्डर 2 का टीजर लॉन्च किया गया था. इस दौरान फिल्म के को प्रोड्यूसर भुषन कुमार ने गाने को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गाने को ओरिजनल के बेहद करीब रखा गया है. इस बार इसे और भव्य बनाने के लिए एक से ज्यादा सिंगर्स को शामिल किया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस गाने को Sonu Nigam और Arijit Singh ने अपनी आवाज दी है.