menu-icon
India Daily

बोनी कपूर ने शेयर किया पीएम मोदी से मिला स्पेशल नोट, अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर की शादी पर मिली शुभकामनाएं

बोनी कपूर ने 10 जुलाई को इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री मोदी का पत्र पोस्ट किया. साथ में उन्होंने लिखा- 'हमारे प्रेरणादायक और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार. आपने अंशुला और रोहन की शादी पर अपनी गर्मजोशी भरी शुभकामनाएं और निस्वार्थ आशीर्वाद दिया.'

antima
Edited By: Antima Pal
बोनी कपूर ने शेयर किया पीएम मोदी से मिला स्पेशल नोट, अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर की शादी पर मिली शुभकामनाएं
Courtesy: X

Boney Kapoor Shares PM Modi Special Letter: अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन और निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंध गईं. इस खुशी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कपूर परिवार को विशेष शुभकामनाएं भेजीं. बोनी कपूर ने पीएम के इस प्यारे पत्र को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी खुशी जताई है.

बोनी कपूर ने शेयर किया पीएम मोदी से मिला स्पेशल नोट

बोनी कपूर ने 10 जुलाई को इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री मोदी का पत्र पोस्ट किया. साथ में उन्होंने लिखा- 'हमारे प्रेरणादायक और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार. आपने अंशुला और रोहन की शादी पर अपनी गर्मजोशी भरी शुभकामनाएं और निस्वार्थ आशीर्वाद दिया.' बोनी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का यह आशीर्वाद पूरे परिवार के लिए बेहद खास और यादगार बन गया.

उन्होंने लिखा- 'हम कृतज्ञता से भर गए हैं. आपकी दयालुता ने हमें बहुत छू लिया. सर, आपके व्यक्तिगत स्नेहपूर्ण आशीर्वाद के लिए हम सादर धन्यवाद देते हैं.' बोनी कपूर का यह पोस्ट देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आए. कई लोगों ने कमेंट करके परिवार को बधाई दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 जुलाई को ही यह पत्र भेजा था. पत्र में उन्होंने नवविवाहित जोड़े अंशुला और रोहन को प्यार, विश्वास और साथ-साथ चलने की नई शुरुआत पर बधाई दी. पीएम ने लिखा कि यह रिश्ता उनके जीवन को और खूबसूरत बनाए. उन्होंने पूरे कपूर परिवार को भी शुभकामनाएं दीं.

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी मुंबई में सादगी से हुई. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे. परिवार और करीबी दोस्तों ने इस मौके को खूब मनाया.