menu-icon
India Daily

Kartik Aaryan: रणबीर कपूर, सलमान खान के बाद अब कार्तिक आर्यन ने भी खरीदी ये लग्जरी कार, दिखाई झलक

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन की गाड़ियों की लिस्ट अब और लंबी हो गई है क्योंकि उनकी लग्जरी गाड़ी में एक और चमचमाती कार शामिल हो गई है जिसके बारे में खुद एक्टर ने जानकारी दी है.

India Daily Live
Kartik Aaryan: रणबीर कपूर, सलमान खान के बाद अब कार्तिक आर्यन ने भी खरीदी ये लग्जरी कार, दिखाई झलक

नई दिल्ली:  'भूल भुलैया 3' स्टारर एक्टर कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और उनके सोशल मीडिया में चर्चे में रहने का कारण कुछ और नहीं बल्कि उनका एक पोस्ट है जिसमें उन्होंने अपनी नई कार के बारे में बताया है.

दरअसल, कार्तिक आर्यन की गाड़ियों की लिस्ट अब और लंबी हो गई है क्योंकि उनकी लग्जरी गाड़ी में एक और चमचमाती कार शामिल हो गई है जिसके बारे में खुद एक्टर ने जानकारी दी है. अभिनेता ने एक नई एसयूवी (SUV) कार खरीदी है जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.

कार्तिक आर्यन ने खरीदी नई कार

गाड़ियों का शौक किसको नहीं होता है ऐसे ही 'प्यार का पचनामा-2' एक्टर कार्तिक आर्यन को भी कार का काफी शौक है. अब उन्होंने अपने शौक को पूरा किया है और अपनी ड्रीम कार खरीद ली. कार्तिक ने अपनी नई एसयूवी कार 'रेंज रोवर' की कुछ फोटो और वीडियोज फैंस के साथ शेयर किया है जिसमें वह कार के सामने नारियल फोड़ते दिख रहे हैं. वहीं एक फोटो में वह अपने PET कटोरी के साथ पोज देते दिख रहे हैं. कार्तिक की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

इस फोटो को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा- हमारी रेंज थोड़ी सी बढ़ गई. उनके इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर कमेंट किए है. इसमें फैंस कार्तिक को जमकर बधाई दे रहे हैं. वहीं डायरेक्टर कबीर खान ने कमेंट करते हुए लिखा- ग्रेट चॉइस चंदू. वहीं कुछ फैंस ने कार्तिक आर्यन के पेट डॉग कटोरी की भी काफी तारीफ की और उनकी क्यूटनेस के भी फैन हो गए.