menu-icon
India Daily

Alia Bhatt: 31 साल की हुईं आलिया भट्ट, 'नेपोटिज्म का टैग' और ट्रोलर्स के निशाने पर एक्ट्रेस!

Alia Bhatt: आलिया भट्ट अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 15 मार्च 1993 को हुआ था, ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आलिया भट्ट कब-कब ट्रोल हुई हैं.

India Daily Live
Alia Bhatt: 31 साल की हुईं आलिया भट्ट, 'नेपोटिज्म का टैग' और ट्रोलर्स के निशाने पर एक्ट्रेस!

नई दिल्ली: 'नेपोटिज्म..', ये शब्द सुनते ही आपके मन में सबसे पहले सारे स्टार किड और करण जौहर आएंगे, क्योंकि करण जौहर पर अक्सर ये आरोप लगे हैं कि वो टैलेंट को छोड़कर स्टार किड को मौका देते हैं और इंडस्ट्री में नेपोटिज्म फैलाते हैं. करण जौहर ने कई सितारों को लॉन्च किया है जिसमें आलिया भट्ट का नाम बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हुआ है. 

दरअसल, आलिया भट्ट का आज बॉलीवुड में एक अलग नाम है. उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज किया है. आज आलिया का नाम बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक है. आलिया भट्ट की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है लेकिन फिर भी वह अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रही हैं. आज आलिया भट्ट अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 15 मार्च 1993 को हुआ था, ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आलिया भट्ट कब-कब ट्रोल हुई हैं.

ट्रोलर्स की फेवरेट हैं आलिया भट्ट

सबसे पहले आलिया भट्ट ट्रोलर्स के निशाने पर तब आईं जब उनसे पूछा गया कि देश के राष्ट्रपति कौन हैं और उनका जवाब आया पृथ्वीराज चौहान..,और ये जवाब साल 2013 की है जब भारत के राष्ट्रपति  प्रणब मुखर्जी थे. आलिया के इस जवाब के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जाने लगा. उन पर काफी मीम भी बने हैं.

इसके बाद आलिया भट्ट को अक्सर उनके पिता महेश भट्ट को लेकर ट्रोल किया गया. खुद एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें ट्रोलर्स महेश भट्ट और पूजा भट्ट की बेटी बताते हैं जबकि पूजा भट्ट उनकी बहन हैं.

कपिल शर्मा के शो पर आलिया भट्ट अपनी फिल्म आरआरआर को प्रमोट करने पहुंची थी, उस दौरान उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा था जिसमें वह हंसते-हंसते अपना दुपट्टा नीचे करती हैं जिस कारण आलिया ट्रोलर्स के निशाने पर आई थीं.

वहीं आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से साल 2022 में शादी की थी जिसके 6 महीने बाद एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी थी. इसके बाद ट्रोलर्स का कहना था कि एक्ट्रेस शादी के पहले से प्रेग्नेंट थी इस कारण भी आलिया भट्ट की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई.