IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

तनुश्री दत्ता के साथ छेड़खानी की थी? नाना पाटेकर अब सब बता डाला

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता ने मी टू का आरोप लगाया था. इसके बाद एक्टर के खिलाफ एफआईआर केस दर्ज की गई लेकिन जब अभिनेता के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले तो इस केस को बंद कर दिया गया. अब सालों बाद नाना पाटेकर ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और अपनी बात रखी. आइए जानते हैं कि नाना पाटेकर ने क्या कहा?

Social Media
India Daily Live

Nana Patekar: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर और एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के बीच की लड़ाई तो सबको पता ही होगी. साल 2018 में एक्ट्रेस तुनश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर मी टू का आरोप लगाया था. अभिनेत्री के इस आरोप के बाद हर तरफ हलचल मच गई थी. बॉलीवुड से लेकर आम जनता तक हर कोई दो दुट में बट गए थे. कोई अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के साथ था तो वहीं कुछ ने नान पाटेकर का साथ दिया. तनुश्री दत्ता के मी टू लगाने के बाद कई और अभिनेत्रियों नें भी आवाज उठाई और उन्होंने भी कई एक्टर और डायरेक्टर्स पर मी टू लगाया.

हालांकि, तनुश्री दत्ता के इन आरोपों के एक साल बाद नाना पाटेकर के ख़िलाफ़ दर्ज FIR केस को पुलिस ने बंद कर दिया था क्योंकि अभिनेता के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं मिले थे. अब अपने ऊपर लगे इन आरोपों पर पहली बार नाना पाटेकर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

नाना पाटेकर ने कही ये बात

दरअसल, लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने बताया कि "मुझे मालूम था कि वो सब झूठ था. इसलिए मुझे गुस्सा नहीं आया. जब सब कुछ झूठ था तो मैं गुस्सा किस कारण गुस्सा करूं और वो सभी बातें पुरानी हैं जो कि घट चुकी हैं. उनके बारे में क्या बात करना? सभी लोगों को सच पता था."

नाना पाटेकर ने आगे कहा- 'जब ऐसा कुछ हुआ ही नहीं तो मैं उस वक्त क्या बोलता. अचानक से कोई कहता है कि आपने ऐसा किया, वैसा किया. अब इन सब बातों पर मैं क्या जवाब देता, क्या मुझे ये कहना चाहिए था कि मैंने ऐसा नहीं किया? मुझे सच पता है कि मैंने कुछ नहीं किया. आप किसी का मुंह कैसे बंद कर सकते हैं. अगर कोई गलत करेगा तो कोर्ट में लेकर जाऊंगा. लेकिन इन सब चीजों के लिए मेरे पास टाइम नहीं है. हमें पता होना चाहिए हम कितने सही हैं कितने गलत और यही जरूरी है.'