'रात दिया बुता के... से लेकर टेनिस वाली सानिया तक', भोजपुरी के इन 6 बोल्ड और डबल मीनिंग गानों ने इंडस्ट्री में मचाया था बवाल

भोजपुरी इंडस्ट्री के गाने लगातार विवदों में घिरे रहते हैं. किसी पर अश्लीलता के आरोप, किसी पर चारी का दावा, तो कुछ गानों पर पुलिस स्टेशन तक बवाल पहुंच गया. आईए ऐसे ही 6 गानों के बारे में जानते हैं.

X
Ashutosh Rai

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है. पवन सिंह, खेसारी और निरहुआ के गाने सुपरहिट होते रहते हैं. इन्हीं गानों के रिलीज होते ही यूट्यूब पर लगातार तूफान आता रहता है. आईए जानते हैं इन 6 गानों के बारे में जिन्होंने डबल मीनिंग लिरिक्स, बोल्ड डांस और स्टार्स के बीच सुर्खियां बटोरी.




सानिया पर बने गाने की वजह से जेल गए खेसारी

सालों पहले, खेसारी लाल यादव ने अपने गाने 'टेनिस वाली सानिया दूल्हा खोजनी पाकिस्तानी...' से खूब हलचल मचा दी थी. इस गाने के बाद खेसारी लाल यादव विवादों में घिर गए थे. इसके बाद, सानिया मिर्जा ने इस गाने पर आपत्ति जताई. इसके बाद इंडस्ट्री में शुरूआत कर रहे खेसारी लाल यादव को जेल भी जाना पड़ा.




पवन सिंह के लिरिक्स ने फैंस को चौंकाया

पवन सिंह और आम्रपाली दुबे के इस सुपरहिट भोजपुरी गाने में डबल मीनिंग शब्द भरे पड़े हैं. इस गाने को पवन सिंह और इंदु सोनाली ने गाया था. गाने में वह कहते दिखे की 'रात दिया बुता कर पिया क्या क्या किया...' इसके बाद हंगामा मच गया था.




माजा नइखे भतार में गाने पर विवाद

खेसारी लाल यादव का गाना माजा नइखे भतार ने भी एक बड़े विवाद को जन्म दिया था. गाने के अश्लील बोल के कारण फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. इसमें बोल थे, 'मजरे नईखे हमरे भतरा में, जौन मजा देवरा में...'




टेबल पे लेवल मिली ने मचाया हंगामा

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के गाने टेबल पे लेवल मिली पर भी दोहरे अर्थ वाले शब्दों के इस्तेमाल के आरोप लगे. इस गाने में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. गाने के बोल कुछ इस तरह थे, 'लागे चौकी पे चोट, तोसक नइखे हमोटलागे चौकी पे चोट, तोसक नइखे हमोटए आवा तू ऊपर, हम नीचे रही होबलमू बलमू, चला टेबल पे लबल मिली सही हो...'


लहंगा लखनऊआ पर लगे आरोप

लहंगा लखनऊआ के रिलीज होते ही खेसारी पर रितेश पांडे ने इस गाने की चोरी का आरोप लगाया था. इस आरोप ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था. गाने के बोल कुछ इस तरह थे, 'गली में गरदा उदावत चाली, मचेला लइकन में खलबली...'



 

पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच छिड़ी जंग

भतार भटियारा रहता जाके आरा किस्सा गाने खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह को टारगेट करने के लिए बनाया था. ये बात जानकर पवन सिंह के फैंस के बीच हड़कंप मचा था. इस गाने के बोल कुछ ऐसे थे, 'हमरा के तनीको ना मानेलादोसर देवल जा के फानेला... '