menu-icon
India Daily

कार से टक्कर के बाद हवा में उछला शख्स, उठते ही ड्राइवर को दिखाया Thumbs Up... वीडियो देख हैरान रह गए लोग

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बाइक सवार कार से टकराकर सड़क पर गिर जाता है. कुछ सेकंड बाद उठकर वह ड्राइवर को थम्स अप का इशारा करता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

babli
Edited By: Babli Rautela
कार से टक्कर के बाद हवा में उछला शख्स, उठते ही ड्राइवर को दिखाया Thumbs Up... वीडियो देख हैरान रह गए लोग
Courtesy: Instagram

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों को चौंका दिया है. इस वीडियो में एक बाइक सवार कार से टकराने के बाद सड़क पर गिर जाता है लेकिन कुछ ही सेकंड बाद उसका रिएक्शन देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर RyukD400 द्वारा शेयर किया गया बताया जा रहा है. क्लिप कथित तौर पर बाइक सवार के हेलमेट पर लगे कैमरे से रिकॉर्ड हुई है. इसी वजह से पूरी घटना बिल्कुल वास्तविक समय में दिखाई देती है. वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोग इस पर अलग अलग रिएक्शन शेयर कर रहे हैं.

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि बाइक सवार सड़क पर सामान्य तरीके से आगे बढ़ रहा होता है. तभी उसके सामने चल रही एक कार अचानक अपनी लेन बदल देती है. टक्कर इतनी तेज होती है कि बाइक सवार हवा में उछल जाता है और सड़क पर गिर पड़ता है. यह सीन वीडियो में साफ दिखाई देता है और देखकर किसी को भी झटका लग सकता है.

कुछ सेकंड तक सड़क पर पड़ा रहा शख्स

हादसे के बाद बाइक सवार कुछ सेकंड तक सड़क पर ही पड़ा रहता है. ऐसा लगता है कि वह समझने की कोशिश कर रहा है कि अभी उसके साथ क्या हुआ. वीडियो में दिखता है कि वह धीरे धीरे हरकत करता है और फिर संभलकर उठने की कोशिश करता है. कुछ ही देर में वह खड़ा हो जाता है. हालांकि उसके हावभाव से लगता है कि वह थोड़ा घबराया हुआ है लेकिन वह पूरी तरह होश में दिखाई देता है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RyukD400 (@ryukd400)

उठते ही ड्राइवर को दिखाया थम्स अप

वीडियो का सबसे चौंकाने वाला पल इसके बाद आता है. आमतौर पर ऐसे हादसों के बाद लोग गुस्सा करते हैं या बहस शुरू हो जाती है. लेकिन इस मामले में कुछ अलग ही देखने को मिलता है. बाइक सवार उठते ही हाथ से थम्स अप का इशारा करता है. उसका यह इशारा मानो यह बता रहा हो कि वह ठीक है और उसे गंभीर चोट नहीं लगी. इसके बाद वह कार चालक की तरफ बढ़ता है. ऐसा लगता है कि वह यह भी देखना चाहता है कि ड्राइवर सुरक्षित है या नहीं.

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि उस समय तुम्हारे दिमाग में क्या चल रहा था. उम्मीद है तुम ठीक हो. तूसरे यूजर ने लिखा कि वह कुछ सेकंड सड़क पर पड़ा रहा और फिर उठकर थम्स अप दे दिया. यह वाकई अविश्वसनीय है.