menu-icon
India Daily

शिवानी कुमारी को सरप्राइज देने उनके गांव पहुंचे लवकेश कटारिया, यूजर्स बोले- ये है सच्ची दोस्ती

बिग बॉस ओटीटी 3 भले ही अब खत्म हो गया है लेकिन इसके चर्चे अभी तक हो रहे हैं. शो में एक दोस्ती का रिश्ता बना था जो कि विशाल पांडे, लवकेश कटारिया, सना मकबूल और शिवानी कुमारी का था, अब लवकेश ने शिवानी को सरप्राइज देने के लिए उनके घर पहुंच गए हैं.

India Daily Live
शिवानी कुमारी को सरप्राइज देने उनके गांव पहुंचे लवकेश कटारिया, यूजर्स बोले- ये है सच्ची दोस्ती
Courtesy: Social Media

बिग बॉस ओटीटी 3 भले ही अब खत्म हो गया है लेकिन इसके चर्चे अभी तक हो रहे हैं. शो को सना मकबूल जीत चुकी हैं और अब बाकी सारे कंटेस्टेंट अपनी-अपनी लाइफ में बिजी हो गए हैं. लेकिन फिर भी जो घर के अंदर दोस्त बने उन लोगों ने अभी तक शो के बाहर भी अपनी दोस्ती बरकरार रखी है. अभी हाल ही में लव कटारिया ने शिवानी कुमारी को सरप्राइज दिया जिसके बाद फैंस दोनों का रियूनियन देख काफी खुश हो गए हैं.

दरअसल, अभी हाल ही में शो के कंटेस्टेंट लवकेश कटारिया जिन्होंने अपना एक व्लॉग शेयर किया है. इस व्लॉग में उन्होंने दिखाया कि वो शिवानी कुमारी से मिलने पहुंचे हैं. कटारिया का सरप्राइज देख फैंस काफी ज्यादा खुश और हैरान भी है. फैंस के साथ-साथ शिवानी कुमारी भी अपने दोस्त के सरप्राइज को देख दंग रह गईं.

शिवानी कुमारी को सरप्राइज देने उनके गांव पहुंचे लवकेश कटारिया

शो में शिवानी कुमारी ने लवकेश कटारिया को अपना भाई माना था. इसी रिश्तें को निभाने के लिए कटारिया अब अपनी गर्लफ्रेंड आशना के साथ शिवानी के गांव पहुंचे. अब इन दोनों के इस भाई-बहन के प्यार को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. लवकेश ने शिवानी के साथ काफी मस्ती की जो कि इनके व्लॉग में साफ दिखाई दे रहा है.

इनके वीडियो को देख यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ये होती है सच्ची दोस्ती, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- शिवानी कुमारी लवकेश को देख काफी खुश हुई. वहीं एक यूजर ने लिखा- आप हमेशा ऐसे ही दोस्त बने रहना.

आपको बता दें कि इससे पहले नैजी के जन्मदिन पर सना मकबूल और सना खान भी पहुंचे थे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं.