Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में एक बार फिर विवाद छिड़ गया है. इस बार चर्चा का केंद्र बने हैं कंटेस्टेंट तन्मय सिंह उर्फ स्काउटऑप और कुशल तंवर उर्फ गुल्लू. स्काउटऑप की टीम ने हालिया कैप्टेंसी टास्क को लेकर गुल्लू की प्रतिक्रिया पर तीखा कमेंट किया है. टीम ने उन पर 'सेल्फ-विक्टिमाइजेशन' यानी खुद को पीड़ित दिखाने का आरोप लगाया है.
स्काउटऑप की टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा- 'टास्क असल में लोगों और उनके एजेंसियों के असली रंग उजागर कर देते हैं.' टीम का कहना है कि गुल्लू ने पहले स्काउटऑप को स्ट्रीमर और गेमर होने का मजाक उड़ाया था, लेकिन अब टास्क के बाद सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रहे हैं.
Tasks really bring out the true colours of people and their agencies. The same person who was mocking Scout for being a streamer and a gamer is now trying to seek sympathy. When Scout showed the passion he carries for any game, without losing his sensibility, he made sure he…
— sc0utOP (@scouttanmay) September 10, 2026
टीम ने साफ किया कि स्काउटऑप ने टास्क के दौरान पूरी ईमानदारी और जोश के साथ प्रदर्शन किया. उन्होंने किसी को शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं की. टीम के अनुसार स्काउट ने गेम के प्रति अपना जुनून दिखाया, लेकिन समझदारी का भी ध्यान रखा. फिर भी गुल्लू की तरफ से चोट लगने या धोखा मिलने का नैरेटिव चलाया जा रहा है.
टीम ने सवाल उठाया कि गुल्लू यह क्यों नहीं स्वीकार करते कि टास्क में उन्हें शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा. उनका कहना है कि अगर सब सच मान लें तो फिर 'दोस्त से धोखा' वाली सैड इंस्टाग्राम एडिट कैसे बनेगी. टीम ने इसे 'सेल्फ-विक्टिमाइजेशन' का बेहतरीन उदाहरण बताया.
यह विवाद बिग बॉस हाउस के बाहर सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है. स्काउटऑप गेमिंग और स्ट्रीमिंग की दुनिया से आए हैं, जबकि गुल्लू की अपनी अलग पहचान है. दोनों के बीच दोस्ती के दावे पहले भी चर्चा में रहे थे, लेकिन अब कैप्टेंसी टास्क ने रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.