Bigg Boss 20

Bigg Boss 20: नकुल-गुल्लू की लड़ाई में माही ने भी उठाया हाथ? यूजर्स भड़के!

बिग बॉस 20 में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. मंगलवार को टेलिकास्ट हुए एपिसोड में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल ढुल और गुल्लू के बीच बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया.

X
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: रियलिटी शो बिग बॉस में हाथापाई करना सबसे बड़ा नियम उल्लंघन है. इस नियम का जो भी उल्लंघन करता है, उसे घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है. अब बिग बॉस 20 में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. मंगलवार को टेलिकास्ट हुए एपिसोड में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल ढुल और गुल्लू के बीच बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया. इस घटना क आप एपिसोड में भी देख सकते हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं कि आखिर दोनों के बीच विवाद कैसे शुरू हुआ और माही विज का नाम इस मामले में क्यों चर्चा में है?

गुल्लू और नकुल के बीच क्यों हुआ विवाद?

इस विवाद की शुरुआत काजी और स्काउट के बीच मजाक-मस्ती से हुई. काजी ने मजाक में स्काउट के कान में थूक दिया था. बाद में नकुल ढुल ने स्काउट को इस बारे में बताते हुए कहा कि काजी इस बात का मजाक उड़ा रहा है. इसके बाद स्काउट ने काजी से जाकर सवाल किया. काजी ने इसे मजाक गुल्लू से नकुल को समझाने के लिए कहा. इसी दौरान नकुल और गुल्लू के बीच बहस शुरू हो गई.

गुल्लू ने नकुल से पूछा कि वह बात को क्यों बढ़ा रहे हैं. इस पर नकुल ने पीछे हटने के बजाय बहस जारी रखी. देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई. घर के अन्य सदस्यों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा.


बिग बॉस ने नकुल ढुल को किया बाहर?

रिपोर्ट के अनुसार, विवाद के बाद बिग बॉस ने मामले पर संज्ञान लिया और नकुल ढुल को शो से बाहर करने का फैसला सुनाया. बताया गया कि यह कार्रवाई शो के महत्वपूर्ण नियमों के उल्लंघन के कारण की गई.