Bigg Boss 20: मनीष गोयल ने 12 साल की उम्र में की थी सुसाइड की कोशिश, बचपन का दर्द सुनकर रो पड़े घरवाले
Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के घर में इस बार एक ऐसा खुलासा हुआ, जिसे सुनकर सभी कंटेस्टेंट भावुक हो गए. अभिनेता मनीष गोयल ने अपनी जिंदगी के उस दर्दनाक अनुभव के बारे में बताया, जिसने उनके बचपन पर गहरा असर डाला था.
Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के घर में इस बार एक ऐसा खुलासा हुआ, जिसे सुनकर सभी कंटेस्टेंट भावुक हो गए. अभिनेता मनीष गोयल ने अपनी जिंदगी के उस दर्दनाक अनुभव के बारे में बताया, जिसने उनके बचपन पर गहरा असर डाला था. उन्होंने खुलासा किया कि महज 12 साल की उम्र में वह इतने परेशान हो गए थे कि उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी. मनीष की यह बात सुनकर घर के दूसरे सदस्य भी हैरान रह गए.
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से घर में मनीष गोयल और काजी तौकीर के बीच विवाद चल रहा था. काजी बार-बार मनीष को प्रोफेसर कहकर चिढ़ा रहे थे. इस बात पर मनीष कई बार नाराज भी हुए. अब उन्होंने बताया कि इस शब्द से उन्हें इतनी परेशानी क्यों होती है.
प्रोफेसर शब्द से क्यों परेशान हुए मनीष गोयल?
मनीष ने कनिका मान, गुल्लू और लव गिल के सामने अपने बचपन की एक बेहद निजी और तकलीफदेह घटना का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा के दौरान उनके साथ प्रोफेसर से जुड़ा एक बेहद बुरा अनुभव हुआ था.
Also Read
- Bigg Boss 20: क्या कनिका मान की दोस्ती बनी गेम की दुश्मन? तीन रियलिटी शो जीतने वाले गुल्लू बिग बॉस में पड़े फीके
- Aditya Roy Kapur Birthday: 'क्रिकेट के मैदान से बॉलीवुड तक', आज आदित्य रॉय कपूर के जन्मदिन पर जानें उनकी अनसुनी और दिलचस्प कहानी
- VIDEO: मिट्टी के चूल्हे पर अक्षरा सिंह ने बनाया छठ का प्रसाद, देसी अंदाज पर फिदा हुए फैंस
इस पुराने अनुभव को याद करते हुए मनीष भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत भारी है. जब गुल्लू ने उन्हें संभालने की कोशिश की और पूछा कि क्या उन्होंने कभी इस बारे में किसी को बताया है, तो मनीष ने बताया कि उनकी मां और पत्नी पूनम इस घटना के बारे में जानती हैं.
12 साल की उम्र में उठाया था आत्मघाती कदम:
बातचीत के दौरान मनीष ने अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक खुलासा किया. उन्होंने बताया कि जब वह सिर्फ 12 साल के थे, तब उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी. मनीष के मुताबिक, बचपन में हुई उस घटना का असर आज भी उनकी भावनाओं पर पड़ता है. यही वजह है कि जब काजी उन्हें बार-बार प्रोफेसर कहकर बुलाते हैं, तो उनका पुराना दर्द फिर सामने आ जाता है.
पत्नी पूनम और बेटे आर्यवीर ने किया समर्थन:
इस विवाद में मनीष का परिवार भी उनके साथ खड़ा नजर आया. उनकी पत्नी पूनम नरूला गोयल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर काजी के व्यवहार पर नाराजगी जताई थी. पूनम का कहना था कि मनीष को बार-बार प्रोफेसर और ज्ञानी बाबा कहकर बुलाने के पीछे उनके पुराने अनुभव को समझना जरूरी है.
वहीं, उनके बेटे आर्यवीर गोयल ने भी पिता का समर्थन किया. उन्होंने काजी पर मनीष के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया और कहा कि वह हमेशा अपने पिता के साथ खड़े रहेंगे.