Weather IMD

Bigg Boss 20: घर से बेघर हुई बादशाह की एक्स-वाइफ ईशा रिखी, तीसरे हफ्ते में खत्म हुआ सफर

Bigg Boss 20 में तीसरे हफ्ते का एविक्शन हो गया है. सलमान खान ने Weekend Ka Vaar में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के घर से बाहर होने का ऐलान किया. ईशा रिखी और रैपर Yung DSA इस हफ्ते एविक्शन के लिए नॉमिनेट थे.

Instagram
Babli Rautela

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 लगातार नए ट्विस्ट और बदलते रिश्तों की वजह से चर्चा में है. अब शो में एक और एविक्शन हो गया है. 27 सितंबर 2026 के विकेंड का वार एपिसोड में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी को घर से बाहर कर दिया गया. ईशा रिखी के साथ इस हफ्ते रैपर Yung DSA एविक्शन के लिए नॉमिनेट हुए थे. आखिरकार कम वोट मिलने के बाद ईशा का बिग बॉस सफर खत्म हो गया.  

घर से बेघर हुईं ईशा रिखी

इस हफ्ते बिग बॉस 20 में एविक्शन के लिए केवल दो नाम सामने आए थे. ईशा रिखी और Yung DSA को डेंजर जोन में रखा गया था. विकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने एविक्शन को लेकर घरवालों के बीच सस्पेंस बनाए रखा. सलमान ने घर के सदस्यों से पूछा कि उन्हें किसके बाहर होने की उम्मीद है. इसके बाद उन्होंने बताया कि घरवालों का अंदाजा गलत हो सकता है, क्योंकि असली फैसला बाहर बैठे दर्शकों की वोटिंग से होता है. आखिरकार ईशा रिखी के नाम का ऐलान हुआ और उनका शो में सफर खत्म हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा को Yung DSA की तुलना में कम वोट मिले. 

लगभग तीन हफ्ते ही घर में रहीं ईशा

ईशा रिखी बिग बॉस 20 में सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई थीं. हालांकि उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चल सका और करीब तीन हफ्ते बाद उन्हें शो से बाहर होना पड़ा. घर के अंदर ईशा की कनिका मान के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी. दोनों के बीच दोस्ती के कई पल दर्शकों को देखने को मिले. हालांकि बाद में नॉमिनेशन और घर में बदलते समीकरणों के बीच दोनों के रिश्ते को लेकर भी चर्चा हुई.  


बादशाह से रिश्ते को लेकर भी रहीं चर्चा में

बिग बॉस 20 में आने से पहले भी ईशा रिखी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में थीं. रैपर बादशाह और ईशा रिखी ने मार्च 2026 में शादी की थी. अगस्त 2026 में दोनों ने अलग होने की पुष्टि की थी. 31 अगस्त को दोनों ने अलग-अलग Instagram Stories के जरिए बताया था कि उन्होंने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है. साथ ही दोनों ने लोगों से अपनी निजता का सम्मान करने और उनके रिश्ते को लेकर आगे अटकलें नहीं लगाने की अपील की थी.