The Bads Of Bollywood: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अपनी पहली वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के साथ धमाकेदार डायरेक्टोरियल डेब्यू किया है. 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई यह सीरीज दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट साबित हुई है. हमेशा सुर्खियों से दूर रहने वाले आर्यन ने रिलीज के बाद कोई इंटरव्यू नहीं दिया, लेकिन अब सीरीज की अपार सफलता के बाद उन्होंने अपने दिल की बात शेयर की है. दर्शकों के प्यार और तारीफों से भावुक आर्यन ने अपनी खुशी और आभार व्यक्त किया है.
आर्यन ने एक बयान में कहा, 'जब भी मुश्किलें आईं, मेरे दिमाग में सीरीज के किरदार जराज सक्सेना (रजत बेदी) की आवाज गूंजती थी, 'हारने में और हार मानने में बहुत फर्क होता है.' पहले उन्हें लगा कि यह प्रेरणा थी, लेकिन बाद में समझ आया कि यह नींद की कमी और थकान का नतीजा था. फिर भी इस जुनून ने उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी. आर्यन ने बताया कि उनकी सीरीज को मिल रहे प्यार और दर्शकों की खुशी देखकर वे भावुक हो गए.
Also Read
- TV TRP List Week 38: 'अनुपमा' की बादशाहत के आगे 'तुलसी' की डूबी नैय्या! YRKKH को भी लगा झटका, यहां देखें टीआरपी रिपोर्ट
- Kantara Chapter 1: 'कांतारा चैप्टर 1' के मेकर्स को करोड़ों के नुकसान का डर! पायरेसी को लेकर फैंस से की ये गुहार
- फीमेल हो? हां कहते ही अक्षय कुमार की बेटी से मांगी न्यूड फोटो, खिलाड़ी कुमार ने ऑनलाइन गेम को लेकर किया बड़ा खुलासा
उन्होंने कहा कि यही वजह है कि वे कहानियां कहना चाहते हैं. 'बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड' को दुनियाभर में शानदार रिस्पॉन्स मिला है. यह सीरीज कई देशों में ट्रेंड कर रही है और सोशल मीडिया पर इसके रील्स, मीम्स और फैन थ्योरीज की बाढ़ आ गई है. आर्यन ने कहा, 'यह कहानी मेरी थी, लेकिन अब यह दर्शकों की हो चुकी है. नेटफ्लिक्स की वजह से यह कहानी दुनिया भर के घरों तक पहुंची. जैसा कि जराज सक्सेना विनम्रता से कहता है, 'अब पहचाना?'
आर्यन की इस उपलब्धि ने न केवल उनके टैलेंट को दर्शाया, बल्कि यह भी साबित किया कि वे अपने पिता शाहरुख खान की तरह मनोरंजन जगत में बड़ा नाम कमाने की राह पर हैं. दर्शक अब उनके अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.