Bigg Boss 19: BB के मंच पर कंटेस्टेंट ने सलमान खान से ऐसा क्या पूछा जो थम गई फैंस की धड़कने, जानें भाईजान का जवाब
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के प्रीमियर में तान्या मित्तल ने सलमान खान से उनकी लव लाइफ पर सवाल दाग दिया है. सलमान ने बेबाक अंदाज में कहा, 'मुझे कभी सच्चा प्यार हुआ ही नहीं.' उनके इस जवाब ने फैन्स को चौंका दिया है.
Bigg Boss 19: टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 का भव्य प्रीमियर 24 अगस्त 2025 को हुआ है. इस शो की मेजबानी एक बार फिर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कर रहे हैं. पहले ही एपिसोड में ड्रामा, एंटरटेनमेंट और मजेदार बातचीत ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. शो में अशनूर कौर और जैदान कादरी के बाद तीसरी कंटेस्टेंट के रूप में तान्या मित्तल को पेश किया गया है.
मंच पर एंट्री लेते ही तान्या मित्तल ने सलमान खान के साथ हल्की-फुल्की बातचीत शुरू की है. इस दौरान उन्होंने मजाकिया लहजे में सलमान से उनकी प्रेजेंट लव लाइफ के बारे में सवाल पूछ डाला है. बॉलीवुड के सबसे योग्य कुंवारे कहे जाने वाले सलमान ने कभी अपनी शादी को लेकर साफ जवाब नहीं दिया, लेकिन इस बार उनका बयान हर किसी को चौंका गया.
सलमान खान का चौंकाने वाला जवाब
तान्या के सवाल पर सलमान खान ने बिना लाग-लपेट कहा, 'मुझे कभी सच्चा प्यार हुआ ही नहीं. मुझे नहीं पता, मुझे हुआ ही नहीं है. आपकी पूरी लाइफ तो खुली रील है.' उनका यह बयान सुनकर मंच पर मौजूद दर्शकों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी हलचल मच गई. फैन्स के बीच यह चर्चा का विषय बन गया कि क्या सलमान वाकई कभी सच्चे रिश्ते में नहीं रहे.
Also Read
अधूरी मोहब्बत या अधूरा इंतजार?
जब तान्या ने उनसे पूछा कि क्या उनकी सच्ची मोहब्बत अधूरी रह गई, तो सलमान ने बड़ी ही बेबाकी से कहा कि उन्हें दिल के मामलों में कभी 'सच्चाई' नहीं मिली. यह सुनकर कई फैन्स ने उन्हें भावुक और सच्चा इंसान करार दिया.
बातचीत यहीं खत्म नहीं हुई. सलमान ने तान्या की कुछ सोशल मीडिया रील्स दिखाई, जिनमें वह अपनी वीआईपी लाइफस्टाइल फ्लॉन्ट करती नजर आईं. इस पर सलमान ने मजाक करते हुए कहा कि बिग बॉस 19 के घर में उन्हें वैसा ट्रीटमेंट बिल्कुल नहीं मिलेगा. इस हल्की-फुल्की बातचीत ने माहौल को और मजेदार बना दिया. सलमान की टिप्पणी पर तान्या ने मजाक में कहा, '2-4 लड़के पटा लूंगी जो मेरे बोतल भर देंगे.' उनकी इस लाइन ने दर्शकों को गुदगुदा दिया और संकेत दिया कि वह बिग बॉस 19 के घर में कुछ अलग ही रंग जमाने वाली हैं.