menu-icon
India Daily

कौन हैं नेहल चुडासमा जिनकी एंट्री से बिग बॉस 19 के घर में लगा ग्लैमर का तड़का

सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 में नेहल चुडासमा की एंट्री ने शो में ग्लैमर का तड़का लगा दिया है. मॉडलिंग और एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस और सोशल मीडिया पर अपनी छवि बनाने वाली नेहल ने दर्शकों का ध्यान अपनी खूबसूरती और स्ट्रांग पर्सनैलिटी से खींचा है.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
कौन हैं नेहल चुडासमा जिनकी एंट्री से बिग बॉस 19 के घर में लगा ग्लैमर का तड़का
Courtesy: WEB

Who Is Nehal Chudasama: बिग बॉस 19 का नया सीजन शुरू हो चुका है. सलमान खान के शो में इस बार भी दर्शकों को हाई वोल्टेज एंटरटेनमेंट देखने को मिलने वाला है. इसी बीच नेहल चुडासमा का नाम और उनका ग्लैमरस अंदाज सभी का ध्यान खींच रहा है. मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली नेहल अब बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री कर चुकी हैं.

नेहल ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और कई ब्यूटी पेजेंट्स का हिस्सा बनीं. 2018 में उन्होंने फेमिना इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम किया, जिसके बाद उनका करियर तेजी से आगे बढ़ा. खूबसूरती और फिटनेस के संग उनका आत्मविश्वास ने उन्हें इंडस्ट्री में अलग मुकाम दिलाया.

एक्टिंग और सोशल मीडिया पर पहचान

मॉडलिंग के साथ ही नेहल ने कई वेब सीरीज और फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वह फिटनेस वीडियो और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और उनके पोस्ट पर फैंस प्यार बरसाने में पीछे नहीं रहते.

बिग बॉस 19 में ग्लैमर

बिग बॉस हाउस में नेहल की एंट्री ने शो को और भी आकर्षक बना दिया है. उनकी स्ट्रांग पर्सनैलिटी और ग्लैमरस अंदाज ने फैंस को खुशी और उत्साह से भर दिया है. कंटेस्टेंट लिस्ट में उनके नाम की घोषणा के बाद ही दर्शकों में एक्साइटमेंट का स्तर बढ़ गया था. अब शो में उनकी हर एक्टिविटी और अंदाज पर नजर बनी हुई है.

फैंस की प्रतिक्रिया और उत्साह

नेहल की हर पोस्ट और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती है और फैंस अपने प्यार से उन्हें सराहते हैं. फिल्मों और वेब सीरीज में अभिनय का जादू दिखा चुकी नेहल अब बिग बॉस हाउस में अपनी छवि और पर्सनैलिटी के जरिए ऑडियंस को इंप्रेस करने के लिए तैयार हैं. फैंस पूरी उम्मीद कर रहे हैं कि नेहल शो में अपने ग्लैमर और स्ट्रांग पर्सनैलिटी से सभी का दिल जीत लेंगी.