'एक लड़की को इस तरह टारगेट करना शर्मनाक...', CJP प्रोटेस्टर को रेप और जान से मारने की धमकियों पर भड़कीं भूमि पेडनेकर
भूमि ने बताया कि उन्होंने इंटरनेट पर एक वीडियो देखा जिसमें एक युवा लड़की इंटरव्यू दे रही थी. वह लड़की सीजेपी विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थी और बहुत परेशान व डरी हुई नजर आ रही थी. वीडियो वायरल होने के बाद से उसे लगातार बलात्कार और मौत की धमकियां मिल रही हैं.
Bhumi Pednekkar Video: बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने हाल ही में एक युवा महिला प्रदर्शनकारिणी को मिल रही रेप और मौत की धमकियों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि किसी लड़की को उसकी राय के कारण डराना या गाली-गलौज करना बिल्कुल गलत है.
'यह बर्दाश्त के बाहर'
भूमि ने बताया कि उन्होंने इंटरनेट पर एक वीडियो देखा जिसमें एक युवा लड़की इंटरव्यू दे रही थी. वह लड़की सीजेपी विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थी और बहुत परेशान व डरी हुई नजर आ रही थी. वीडियो वायरल होने के बाद से उसे लगातार बलात्कार और मौत की धमकियां मिल रही हैं. सिर्फ उसे ही नहीं, उसकी मां और परिवार को भी यही धमकियां भेजी जा रही हैं. भूमि ने साफ कहा कि यह बर्दाश्त के बाहर है.
Also Read
उन्होंने जोर देकर कहा कि मतभेद हो सकते हैं लेकिन किसी युवती को इसके लिए धमकाना या मानसिक रूप से तोड़ना सही नहीं. महिलाएं पहले से ही कई तरह के उत्पीड़न का सामना करती हैं. सार्वजनिक जीवन में रहने वाली व्यक्ति के रूप में भूमि ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि ऑनलाइन गाली-गलौज का असर बहुत गहरा और लंबे समय तक रहता है. यह मानसिक स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित करता है.
भूमि ने कहा कि हम सब चाहते हैं कि देश आगे बढ़े और तरक्की करें. एकजुट रहकर सही रास्ते पर चलें तो बदलाव जरूर आएगा. उन्होंने वीडियो के साथ लिखा कि बलात्कार और मौत की धमकियां अस्वीकार्य हैं. आक्रामकता भी गलत है. हमें यह सब बंद करना चाहिए.
अभिनेत्री की यह अपील सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. कई लोग उनकी बात से सहमत हैं और कह रहे हैं कि महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन हिंसा रोकनी चाहिए. भूमि पेडनेकर पहले भी महिलाओं के मुद्दों पर बोलती रही हैं.