रिलीज हुआ भूत बंगला का ट्रेलर, एक बार फिर हंसी और डर का तड़का लगाने आएंगे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें कॉमेडी और हॉरर का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिल रहा है, जिसने फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं.
Social Media
अक्षय कुमार की मोस्टअवेटेड फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस फिल्म में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है, जो पहले भी कई हिट कॉमेडी फिल्मों के लिए जानी जाती है. ट्रेलर की शुरुआत एक रहस्यमयी माहौल से होती है, लेकिन जैसे ही अक्षय कुमार की एंट्री होती है, पूरा टोन बदल जाता है और दर्शकों को हंसी के साथ डर का मजा मिलने लगता है.
खबर अपडेट हो रही है...