menu-icon
India Daily

बॉक्स ऑफिस पर चला 'भूत बंगला' का जादू, अक्षय कुमार की कॉमेडी ने किया कमाल; तोड़ दिया इन फिल्मों का रिकॉर्ड

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी भूत बंगला ने रिलीज के पहले दिन ही शानदार शुरुआत की है. फिल्म ने भारत और विदेशों में मिलाकर लगभग 23.90 करोड़ का कलेक्शन किया और कई रिकॉर्ड्स को चुनौती दे दी है.

babli
Edited By: Babli Rautela
बॉक्स ऑफिस पर चला 'भूत बंगला' का जादू, अक्षय कुमार की कॉमेडी ने किया कमाल; तोड़ दिया इन फिल्मों का रिकॉर्ड
Courtesy: X

मुंबई: भूत बंगला ने 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है. फिल्म के पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल से ही शुरू हो गए थे, जिससे इसकी ओपनिंग और मजबूत हो गई. पेड प्रीव्यू में ही फिल्म ने भारत में करीब 3.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था. यह आंकड़ा दिखाता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्साह था. इस फिल्म में अक्षय कुमार एक बार फिर अपने कॉमिक और हॉरर अंदाज में नजर आए हैं, जिसे फैंस ने लंबे समय बाद काफी पसंद किया.

इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 12,386 शोज के जरिए 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शोज में 10.77 प्रतिशत, दोपहर में 19.15 प्रतिशत, शाम में 22.46 प्रतिशत और रात में 31.46 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है. इन सभी आंकड़ों को मिलाकर भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 18.90 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

दुनिया भर में भी शानदार कमाई

फिल्म ने विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. ओवरसीज मार्केट में इसने लगभग 5 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इस तरह कुल मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 23.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इस ओपनिंग के साथ फिल्म ने भूल भुलैया 2 के शुरुआती कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है.

भूत बंगला को दर्शकों से मिले जुले रिएक्शन मिले हैं. कई लोगों ने फिल्म के पहले हाफ को काफी मजेदार बताया है, जहां कॉमेडी और हॉरर का अच्छा संतुलन देखने को मिला. हालांकि कुछ दर्शकों का कहना है कि फिल्म का दूसरा हाफ थोड़ा कमजोर लगा. इसके बावजूद फिल्म के कॉमिक सीन और पुराने स्टाइल की झलक को काफी सराहा गया. खासतौर पर परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी की कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों को खूब हंसाया.

स्टार कास्ट ने बढ़ाया फिल्म का आकर्षण

इस फिल्म में वामिका गब्बी, तब्बू, जीशु सेनगुप्ता, मनोज जोशी, मिथिला पालकर और राजेश शर्मा जैसे कलाकार नजर आए हैं. सभी कलाकारों ने अपनी परफॉर्मेंस से फिल्म को और मजबूत बनाया है. इस फिल्म के जरिए प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर साथ आई है. इससे पहले दोनों ने हेरा फेरी, गरम मसाला, भागम भाग, भूल भुलैया, दे दना दन और खट्टा मीठा जैसी कई हिट फिल्में दी हैं.