menu-icon
India Daily

वीकेंड पर छा गई भूत बंगला, दूसरे दिन अक्षय कुमार की फिल्म ने मचाया धमाल; किया धांसू कलेक्शन

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने दूसरे दिन शानदार उछाल दिखाया है. फिल्म ने Day 2 पर 19 करोड़ कमाए और कुल कमाई तेजी से बढ़ रही है. वीकेंड पर फिल्म की पकड़ मजबूत होती दिख रही है.

babli
Edited By: Babli Rautela
वीकेंड पर छा गई भूत बंगला, दूसरे दिन अक्षय कुमार की फिल्म ने मचाया धमाल; किया धांसू कलेक्शन
Courtesy: X

मुंबई: अक्षय कुमार की नई हॉरर कॉमेडी भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर धीरे शुरू होकर अब तेज रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है. रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. फिल्म ने शनिवार को भारत में करीब 19 करोड़ की कमाई की. यह आंकड़ा पहले दिन के मुकाबले करीब 55% ज्यादा है. इस उछाल ने साफ कर दिया है कि वीकेंड पर फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
 
डे 1 पर फिल्म ने लगभग 12.25 करोड़ की कमाई की थी. हालांकि शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन दूसरे दिन दर्शकों की संख्या बढ़ने से फिल्म ने जोरदार वापसी की. दो दिनों में फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 35 करोड़ तक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 42 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है. यह आंकड़े फिल्म के लिए पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं.

वर्ल्डवाइड भी दिखा भूत बंगला का असर

भारत के अलावा विदेशों में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है. दूसरे दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में करीब 9 करोड़ कमाए. अब तक फिल्म का कुल ओवरसीज कलेक्शन लगभग 18.50 करोड़ हो चुका है. इसी के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर करीब 60.50 करोड़ तक पहुंच गया है.

इस फिल्म की सबसे खास बात है अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी का वापसी करना. दोनों ने करीब 14 साल बाद एक साथ काम किया है. इससे पहले यह जोड़ी कई हिट फिल्मों में साथ नजर आ चुकी है, जिनमें हेरा फेरी, भूल भुलैया और गरम मसाला जैसी फिल्में शामिल हैं. यही वजह है कि फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं.

दमदार स्टारकास्ट का साथ

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कई मजबूत कलाकार नजर आ रहे हैं. इसमें वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, जिस्शु सेनगुप्ता, मनोज जोशी, मिथिला पालकर, राजेश शर्मा और मनु मेनन जैसे नाम शामिल हैं. इतनी बड़ी स्टारकास्ट के चलते फिल्म को अलग अलग दर्शकों का सपोर्ट मिल रहा है, जिससे इसकी कमाई में भी फायदा देखने को मिल रहा है.

फिल्म को लेकर दर्शकों और क्रिटिक्स की राय थोड़ी अलग अलग है. इसे औसतन 3 स्टार की रेटिंग मिली है. रिव्यू के अनुसार फिल्म का पहला हिस्सा काफी मजेदार है और कॉमेडी अच्छी तरह काम करती है. लेकिन दूसरा हिस्सा थोड़ा कमजोर माना गया है और क्लाइमैक्स भी उतना असरदार नहीं है. इसके बावजूद वीकेंड पर हल्की फुल्की एंटरटेनमेंट के लिए लोग फिल्म देखने पहुंच रहे हैं, जिसका फायदा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दिख रहा है.