Pawan Singh News: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार पवन सिंह अब राजनीति में नया कदम बढ़ाने जा रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें पवन सिंह का नाम शामिल है.
बीजेपी की ओर से जारी की गई लिस्ट में कुल चार उम्मीदवारों के नाम हैं. इनमें भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह के अलावा सीनियर नेता संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित शामिल हैं. संजय मयूख को तीसरी बार पार्टी ने मैदान में उतारा है. पवन सिंह के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा है. लिस्ट में उनका नाम सबसे ऊपर होने से उनके समर्थकों में खासा उत्साह है.
The Central Election Committee of the Bharatiya Janata Party has approved the names of Pawan Singh, Dr Sanjay Mayukh, Anil Kumar Thakur and Sheela Pandit for the 2026 biennial elections to the Legislative Council in the state of Bihar. pic.twitter.com/2aH078Hmnw
— ANI (@ANI) June 5, 2026
भोजपुरी इंडस्ट्री के लाखों फैंस इस खबर से खुश नजर आ रहे हैं. पवन सिंह को 'पावर स्टार' के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने पिछले कुछ सालों से राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल किया है. अब यह नामांकन उनके राजनीतिक करियर की अहम शुरुआत माना जा रहा है.
विधान परिषद चुनाव में बीजेपी के पास अच्छी संख्या होने के कारण पवन सिंह के जीतने की संभावना मजबूत मानी जा रही है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही वे बिहार विधान परिषद के सदस्य (MLC) बन सकते हैं. पवन सिंह बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं.
उन्होंने भोजपुरी फिल्मों और गानों के जरिए पूरे देश में अपनी पहचान बनाई है. उनके गाने युवाओं के बीच बेहद पॉपुलर हैं. राजनीति में एंट्री से पहले वे कई सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय रख चुके हैं, जिसकी वजह से उनकी छवि एक जननेता के रूप में भी उभरी है.