menu-icon
India Daily

बॉबी देओल को देख झन्ना जाएगा दिमाग, 'बंदर' के ट्रेलर ने उड़ाया गर्दा; इस दिन थिएटर में आएगी फिल्म

'बंदर' में बॉबी देओल ने अपने किरदार में कई रंग दिखाए हैं – कभी शांत, कभी गुस्से से भरे और कभी टूटे हुए. उनकी एक्टिंग इतनी असरदार है कि ट्रेलर देखते ही दर्शक जुड़ जाते हैं. 'एनिमल' के बाद यह बॉबी का ये बड़ा इंटेंस रोल है.

antima
Edited By: Antima Pal
बॉबी देओल को देख झन्ना जाएगा दिमाग, 'बंदर' के ट्रेलर ने उड़ाया गर्दा; इस दिन थिएटर में आएगी फिल्म
Courtesy: x

Bandar Trailer: अनुराग कश्यप की नई फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. बॉबी देओल की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म का ट्रेलर देखकर दर्शक हैरान हैं. 'एनिमल' के बाद बॉबी एक बार फिर अपने इंटेंस और अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं.

बॉबी देओल को देख झन्ना जाएगा दिमाग

ट्रेलर की शुरुआत बॉबी देओल के किरदार से होती है, जो छोटी उम्र की लड़कियों के साथ डेटिंग करता दिखता है. कहानी में एक लड़की से मुलाकात उनकी पूरी जिंदगी बदल देती है और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा देती है. 

ट्रेलर में बॉबी का किरदार खुद को बेगुनाह बताता है, लेकिन कोई उसकी बात नहीं सुनता. लगता है कि फिल्म दुष्कर्म के झूठे आरोप पर आधारित है. जेल के अंदर का दृश्य काफी पावरफुल है. बॉबी देओल ने अपने किरदार में कई रंग दिखाए हैं – कभी शांत, कभी गुस्से से भरे और कभी टूटे हुए. उनकी एक्टिंग इतनी असरदार है कि ट्रेलर देखते ही दर्शक जुड़ जाते हैं. 'एनिमल' के बाद यह बॉबी का ये बड़ा इंटेंस रोल है, जिसमें वे पूरी तरह रमे नजर आ रहे हैं.

 'बंदर' के ट्रेलर ने उड़ाया गर्दा

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'बंदर' गुनाह, आरोप और सच्चाई के चक्रव्यूह पर आधारित लग रही है. ट्रेलर में डार्क थीम, तेज एडिटिंग और बैकग्राउंड म्यूजिक ने फिल्म को और भी रोचक बना दिया है. अनुराग की फिल्मों की खासियत है कि वे समाज के अंधेरे पक्ष को बिना लाग-लपेट के दिखाते हैं. 'बंदर' भी उसी स्टाइल में नजर आ रही है. ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है. कई लोग बॉबी देओल की परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं. 

कब आएगी फिल्म?

'बंदर' 5 जून 2026 को थिएटर में रिलीज होने वाली है. फिल्म में बॉबी देओल के अलावा अन्य कलाकारों की भूमिका भी अहम है. ट्रेलर देखकर लग रहा है कि यह फिल्म एंटरटेनमेंट के साथ-साथ सोचने वाली कहानी भी लेकर आ रही है.