menu-icon
India Daily

BAFTA 2026 में बड़ा धमाका, रॉबर्ट अरामायो ने टिमोथी और डिकैप्रियो को पछाड़ा, वन बैटल आफ्टर अनदर के नाम से गूंजा स्टेडियम

लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित BAFTA 2026 में कई चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. रॉबर्ट अरामायो ने बेस्ट एक्टर का खिताब जीतकर सबको हैरान कर दिया. वन बैटल आफ्टर अनदर ने 6 बड़े अवॉर्ड जीते, जबकि सिनर्स ने इतिहास रचते हुए नई मिसाल कायम की.

babli
Edited By: Babli Rautela
BAFTA 2026 में बड़ा धमाका, रॉबर्ट अरामायो ने टिमोथी और डिकैप्रियो को पछाड़ा, वन बैटल आफ्टर अनदर के नाम से गूंजा स्टेडियम
Courtesy: Social Media

मुंबई: रविवार रात लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित BAFTA Film Awards 2026 का समापन ड्रामा और सरप्राइज से भरा रहा. इस साल की सबसे बड़ी विजेता बनी One Battle After Another. पॉल थॉमस एंडरसन की इस पॉलिटिकल थ्रिलर ने बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर समेत कुल छह अवॉर्ड अपने नाम किए.

शाम का सबसे बड़ा सरप्राइज तब आया जब Robert Aramayo ने बेस्ट लीडिंग एक्टर का अवॉर्ड जीत लिया. उन्होंने कड़े मुकाबले में Timothee Chalamet और Leonardo DiCaprio जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया. अरामायो को फिल्म I Swear के लिए यह सम्मान मिला. उन्होंने राइजिंग स्टार अवॉर्ड भी जीता. जैसे ही उनका नाम घोषित हुआ, हॉल में हैरानी की लहर दौड़ गई. आई स्वेयर ने बेस्ट कास्टिंग का अवॉर्ड भी जीता और कुल तीन ट्रॉफी अपने नाम की.

वन बैटल आफ्टर अनदर का दबदबा

14 नॉमिनेशन के साथ अवॉर्ड सेरेमनी में सबसे आगे रही वन बैटल आफ्टर अनदर ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए छह अवॉर्ड जीते. फिल्म ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, बेस्ट एडिटिंग और Sean Penn के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीता. यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई है.

सिनर्स ने रचा नया इतिहास

सिनर्स ने भी शानदार प्रदर्शन किया. निर्देशक Ryan Coogler ने बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले जीतकर इतिहास रच दिया. वह इस कैटेगरी में जीतने वाले पहले ब्लैक फिल्ममेकर बने. फिल्म ने बेस्ट ओरिजिनल स्कोर और Wunmi Mosaku के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी जीता. कुल तीन अवॉर्ड के साथ सिनर्स ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया.

बाफ्टा में इन लोगों ने रचा इतिहास

  • बेस्ट फिल्म की रेस में हैमनेट और मार्टी सुप्रीम जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीत दर्ज की.
  • बेस्ट लीडिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जेसी बकले को हैमनेट के लिए मिला. बेस्ट स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स का खिताब Avatar Fire and Ash को मिला.
  • बेस्ट एनिमेटेड फिल्म का अवॉर्ड Zootopia 2 ने जीता. वहीं बेस्ट साउंड का अवॉर्ड F1 के नाम रहा.

BAFTA 2026 ने एक बार फिर साबित किया कि अवॉर्ड सेरेमनी में आखिरी पल तक कुछ भी हो सकता है. जहां एक ओर वन बैटल आफ्टर अनदर ने अपना दबदबा दिखाया, वहीं रॉबर्ट अरामायो की जीत ने पूरी शाम को यादगार बना दिया. सिनर्स की ऐतिहासिक उपलब्धि ने इंडस्ट्री में विविधता और नई सोच को मजबूती दी है. इस बार के नतीजों ने हॉलीवुड और ब्रिटिश सिनेमा दोनों को नई दिशा देने का संकेत दिया है.