मैरिड तापसी मन्नू खुद को क्यों नहीं मानती शादीशुदा?
Babli Rautela
22 Feb 2026
रिश्ते में बोझ नहीं
तापसी ने कहा, "मथियास ने मुझे कभी रिश्ते का बोझ महसूस नहीं होने दिया. मैं लगभग भूल ही जाती हूं कि मैं शादीशुदा हूं."
पिछले रिलेशनशिप्स
एक्ट्रेस ने माना कि पहले के रिश्तों में उनकी सफलता को लेकर पजेसिवनेस थी.
पजेसिवनेस नेशनैलिटी पर नहीं
तापसी ने इंडियन और फॉरेन पार्टनर्स वाली स्टीरियोटाइप को खारिज किया. उन्होंने कहा कि पजेसिवनेस व्यक्ति की सोच पर निर्भर करती है, न कि उसकी नेशनैलिटी पर.
शादी से पहले सिर्फ एक शर्त
शादी से पहले तापसी की एक ही कंडीशन थी - "जिंदगी पहले जैसी ही रहे."
9 साल की लंबी सगाई
दोनों ने डेटिंग के एक साल बाद सगाई की, लेकिन शादी में 9 साल लगे.
प्रैक्टिकल बातों पर चर्चा
शादी से पहले करियर, रहने की जगह और फ्यूचर प्लानिंग पर दोनों ने खुलकर बात की, ताकि रिश्ता लंबे समय तक सुचारू रूप से चले.
कल्चरल अंतर
शादी में भारतीय रस्में जैसे हल्दी सेरेमनी और बिना शराब के एनर्जेटिक डांस देख मथियास और उनका परिवार हैरान था, लेकिन सब कुछ खुशी से मना.
प्राइवेट रखी शादी
कई मोनेटाइजेशन ऑफर मिलने के बावजूद तापसी-मथियास ने शादी को प्राइवेट और अर्थपूर्ण रखा.
'अस्सी' फिल्म की बॉक्स ऑफिस
अनुभव सिन्हा की कोर्टरूम ड्रामा 'अस्सी' ने पहले दिन लगभग 1 करोड़ नेट कलेक्शन किया. ओपनिंग मध्यम रही, लेकिन वर्ड-ऑफ-माउथ और वीकेंड पर अब उम्मीदें टिकी हैं.