Akshay Kumar: 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार के नाम पर महिला से 'खेल' करने वाला गिरफ्तार, फिल्मी दुनिया में जाना है तो जरूर पढ़ें ये कहानी
Akshay Kumar: अक्षय कुमार पर एक महिला ने 6 लाख रुपये लेने और अपने प्रोडक्शन हाउस में काम करने का झांसा देने का आरोप लगाया है.
नई दिल्ली: बड़े मियां-छोटे मियां एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. इस बार इनके चर्चा में आने का कारण इनकी फिल्म नहीं बल्कि एक महिला के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है. जुहू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 03 अप्रैल को आरोपी प्रिंस कुमार राजन और अंजनी कुमार सिन्हा नाम के युवकों ने एक महिला पूजा आनंदानी को कॉल किया और कहा कि वह प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स से बोल रहे हैं. आपको बता दें कि यह प्रोडक्शन हाउस अक्षय कुमार का है.
दरअसल, दोनों युवकों ने महिला को कॉल करके अपना नाम भी गलत बताया उन्होंने अपना नाम रोहन मेहरा बताया और कहा कि वो अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स से बोल रहे हैं. उस आरोपी ने महिला को यहां काम दिलाने का झांसा दिया और उससे कुछ पैसे भी मांगे.
अक्षय कुमार पर महिला ने धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप
उस युवक ने महिला से कहा कि वो उनकी अच्छी फोटो प्रोफाइल चाहते है जिसके लिए वह उनकी तस्वीरें अमिताभ बच्चन के फोटोग्रॉफर से क्लिक करवाएंगे. इस वजह से उन्हें उनको 6 लाख रुपये देने होंगे. इतना ही नहीं पूजा से यह भी कहा गया कि फोटो क्लिक करवाने के बाद उन्हें एक फिल्म कंपनी में जॉब भी मिल जाएगी.
Also Read
- Daily Horoscope : सिंह और कन्या समेत इन 6 राशि वालों के लिए बेहद शानदार रहेगा चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन
- Viral News: सूर्यग्रहण से पहले 'पागल' हुई महिला! पार्टनर की हत्या के बाद 2 बच्चों को चलती कार से फेंका, फिर की आत्महत्या
- World QS University Ranking 2024: भारत में टॉप, दुनिया में बेस्ट 20 में JNU, कई IIM टॉप 50 में शामिल
पुलिस ने बताया कि पूजा से आरोपी ने कहा कि निर्भया पर एक डॉक्यूमेंट्री बन रही है जिसके लिए उन्हें कास्ट किया जा रहा है. इसके बाद पूजा की उनसे तीन बार मुलाकात हई, उन्होंने पहली बार जुहू मिलने बुलाया था, दूसरी बार एक शॉप पर मुलाकात हुई जहां अमिताभ बच्चन के झूठे फोटोग्राफर से मुलाकात कराई गई. फिर तीसरी मीटिंग के दौरान पूजा ने पुलिस को बुला लिया और उन्हें गिरफ्तार करा दिया.