US Israel Iran War

कब और कहां होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार? फैंस इतने बजे कर पाएंगे 'स्वर कोकिला' के आखिरी दर्शन

भारत की महान गायिका आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया है. उनके जाने से संगीत जगत में एक युग का अंत हो गया. देशभर से नेताओं और कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

India Daily
Babli Rautela

मुंबई: मशहूर भारतीय गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल 2026 की सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया है. जानकारी के अनुसार उनकी तबीयत 11 अप्रैल की रात अचानक खराब हो गई थी. उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था.  डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था. इलाज के दौरान उनकी स्थिति लगातार गंभीर बनी रही. बाद में डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उनकी मृत्यु मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण हुई है. इस खबर के सामने आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई.

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने अस्पताल के बाहर मीडिया से बात करते हुए उनके निधन की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि जो लोग उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहते हैं वे उनके घर आ सकते हैं.

कब होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार

 जानकारी के मुताबिक 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आशा भोसले के अंतिम दर्शन होंगे. इसके साथ ही शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनका अंतिम संस्कार मुंबई के Shivaji Park में पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा.

महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की है कि आशा भोसले को राजकीय सम्मान दिया जाएगा. उनकी पार्थिव देह को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटा जाएगा. इस दौरान कई बड़े नेता और फिल्मी सितारे मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, देवेंद्र फड़नवीस सहित कई नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है. फिल्म इंडस्ट्री से शाहरुख खान, अक्षय कुमार, विक्की कौशल और ए आर रहमान समेत कई कलाकारों ने श्रद्धांजलि दी है.

संगीत करियर. एक ऐतिहासिक सफर

आशा भोसले का संगीत सफर बेहद प्रेरणादायक रहा. उन्होंने मात्र 10 साल की उम्र में 1943 में गायन की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने अपने करियर में 12000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं. कई भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाना गाया है. इंडिपॉप और फिल्म संगीत दोनों में महारत हासिल की है. दुनिया में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया है. इसके साथ ही बता दें की आशा भोसले का नाम Guinness World Records में दर्ज है. उन्हें Dadasaheb Phalke Award, पद्म विभूषण और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जैसे सम्मान भी मिले.