IPL 2026

राज बब्बर और रेखा का था अफेयर? सालों बाद बेटे ने बताया सच

एक इंटरव्यू में आर्य बब्बर ने बड़े खुलासे किए. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके पिता रेखा की तरफ आकर्षित थे, तो आर्य ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- 'रेखा जी इतनी खूबसूरत हैं कि कौन उनकी तरफ आकर्षित नहीं होगा? मैं भी होता. अगर पापा को आकर्षण महसूस हुआ तो इसमें गलत क्या है? यह तो इंसानी भावना है.'

pinterest
Antima Pal

Raj Babbar and Rekha Affair: बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता राज बब्बर और दिवा रेखा के बीच लंबे समय से अफेयर की अफवाहें चलती रही हैं. अब राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है. आर्य ने कहा कि उनके पिता का रेखा की तरफ आकर्षण होना कोई गलत बात नहीं है. 

रेखा की तरफ आकर्षित थे राज बब्बर?

एक इंटरव्यू में आर्य बब्बर ने बड़े खुलासे किए. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके पिता रेखा की तरफ आकर्षित थे, तो आर्य ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- 'रेखा जी इतनी खूबसूरत हैं कि कौन उनकी तरफ आकर्षित नहीं होगा? मैं भी होता. अगर पापा को आकर्षण महसूस हुआ तो इसमें गलत क्या है? यह तो इंसानी भावना है.'

कई फिल्मों में किया साथ काम

आर्य ने आगे बताया कि पिता राज बब्बर और रेखा ने कई फिल्मों में साथ काम किया था. इनमें 'अगर तुम ना होते', 'झूठी', 'अमीरी गरीबी' और 'इन्साफ की आवाज' जैसी फिल्में शामिल हैं. दोनों के केमिस्ट्री को दर्शकों ने हमेशा सराहा था. 

सबको जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए

आर्य बब्बर ने कहा कि उनके पिता की जिंदगी में कई बड़ी उपलब्धियां रही हैं, लेकिन लोग आज भी सिर्फ उनके अफेयर्स की ही बात करते हैं. उन्होंने कहा- 'मैं अब 44 साल का हो चुका हूं. ये सब बातें तब हुई थीं जब मैं सिर्फ 4-5 साल का था. हम सब अपनी जिंदगी आगे बढ़ चुके हैं, इसलिए दूसरों को भी आगे बढ़ जाना चाहिए.'

आर्य ने माना कि किसी बच्चे के लिए अपने पिता के अफेयर की बातें सुनना आसान नहीं होता. लेकिन समय के साथ उन्होंने इस बात को स्वीकार कर लिया है. मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा- 'पापा भी आगे बढ़ गए थे, उनका एक और अफेयर भी हुआ था.'

राज बब्बर ने साल 1975 में नादिरा बब्बर से शादी की थी. इस रिश्ते से उनके दो बच्चे आर्य बब्बर और जूही बब्बर पैदा हुए. बाद में राज बब्बर ने स्मिता पाटिल से भी शादी की. आर्य के जन्म के कुछ समय बाद ही राज बब्बर का निधन हो गया था. आर्य बब्बर के इन खुलासों ने एक बार फिर पुरानी चर्चाओं को ताजा कर दिया है. आर्य का खुला और परिपक्व रवैया सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. कई लोग उनकी इस ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं.