menu-icon
India Daily

किससे हुई है कंगना रनौत की शादी? मंगलसूत्र वाले वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस ने दी सफाई

कंगना रनौत को गुरुवार को मंगलसूत्र पहने देखा गया. जैसे ही एक्ट्रेस का ये लुक सामने आया वैसे ही लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए की शायद उन्होंने शादी कर ली है. अब आखिरकार एक्ट्रेस ने शादी की अफवाहों पर अपना रिएक्शन साझा किया है.

babli
Edited By: Babli Rautela
किससे हुई है कंगना रनौत की शादी? मंगलसूत्र वाले वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस ने दी सफाई
Courtesy: Social Media

मुंबई: एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार (21 मई) शाम को मुंबई में मंगलसूत्र और सिंदूर लगाकर देखने वालों को हैरान कर दिया है. जैसे ही एक्ट्रेस का लुक वायरल हुआ इसके तुरंत बाद यह अटकलें लगने लगीं कि एक्ट्रेस ने शायद लाइमलाइट से दूर गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. उन्हें अपने सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ बिल्डिंग से अपनी कार की ओर जाते हुए बिंदी, हरी चूड़ियां और धूप का चश्मा पहने भी देखा गया.

'सीक्रेट शादी' की अफवाहों पर कंगना का बयान

बढ़ती अटकलों के बीच कंगना ने आखिरकार अपनी 'सीक्रेट शादी' की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी और साफ किया कि उन्होंने शादी नहीं की है. उन्होंने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए साफ किया कि उनका यह लुक एक शूट के लिए था. शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना ने बताया कि जब से उनकी 'सीक्रेट शादी' की अफवाहें सुर्खियों में आई हैं तब से उन्हें लगातार फोन आ रहे हैं. उन्होंने लिखा, 'मैं हर दिन शहर के अंदर और आस-पास शूटिंग कर रही हूं. किसी ने कैरेक्टर मेकअप में मेरी यह एक रैंडम तस्वीर खींच ली, और अब मुझे इतने सारे फोन आ रहे हैं. लेकिन शादीशुदा महिला के लुक में इतनी बड़ी बात क्या है? एक्टर्स हर तरह के रोल निभाते हैं. मैं गुपचुप तरीके से शादी नहीं करूंगी, यह मेरा वादा है.'

कंगना कनौत का वर्क फ्रंट

काम की बात करें तो एक्ट्रेस अब अगली बार 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आएंगी. यह फिल्म 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान 400 लोगों की जान बचाने वाले अस्पताल के स्टाफ की कहानी बताती है, और 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. यह फिल्म 12 जून को रिलीज होगी और इसकी टक्कर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' से होगी. बताते चले की इस फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है और इसमें वेदांग रैना और शरवरी दोनों अहम किरदार में नजर आएंगी. इसके बाद, उनके पास आर. माधवन के साथ एक थ्रिलर फिल्म और 'क्वीन 2' है.