पहली ब्लॉकबस्टर को छोड़ा, फिल्म 'दरार' से रातोंरात बने स्टार, बर्थडे पर जानें दबंग के 'मक्खी' की दिलचस्प कहानी

बहुत कम लोग जानते हैं कि अरबाज का डेब्यू 1992 में फिल्म 'फुटपाथ' से होना था. उस समय उन्हें खिलाड़ी का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया. अरबाज 'फुटपाथ' बनाने का सपने देख रहे थे लेकिन फिल्म बीच में बंद हो गई. 'खिलाड़ी' फिल्म रिलीज हुई और हिट साबित हुई. अरबाज के हाथ से वह मौका निकल गया.

Pinterest
Antima Pal

Arbaaz Khan Birthday: अरबाज खान की कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो संघर्ष के बाद सफलता पाते हैं. 4 अगस्त 1967 को जन्मे अरबाज फिल्मी परिवार से हैं. उनके पिता मशहूर लेखक सलीम खान हैं और भाई सलमान खान व सोहेल खान. बावजूद इसके उनकी शुरुआत आसान नहीं रही.

बर्थडे पर जानें दबंग के 'मक्खी' की दिलचस्प कहानी

बहुत कम लोग जानते हैं कि अरबाज का डेब्यू 1992 में फिल्म 'फुटपाथ' से होना था. उस समय उन्हें खिलाड़ी का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया. अरबाज 'फुटपाथ' बनाने का सपने देख रहे थे लेकिन फिल्म बीच में बंद हो गई. 'खिलाड़ी' फिल्म रिलीज हुई और हिट साबित हुई. अरबाज के हाथ से वह मौका निकल गया.

पहली ब्लॉकबस्टर को छोड़ा


इसके बाद 'राम' नाम की फिल्म भी अधूरी रह गई. इसमें सलमान खान, पूजा भट्ट, सोनाली बेंद्रे और नासिर खान भी थे. 1994 में शूटिंग शुरू हुई लेकिन निर्माता और सोहेल खान के बीच विवाद के कारण काम रुक गया. फिल्म करीब 40 प्रतिशत बन चुकी थी. बाद में उसका एक गाना दूसरी फिल्म में इस्तेमाल हो गया.

1993 में जीनत अमान के साथ हॉलीवुड फिल्म फैटल अट्रैक्शन के रीमेक की योजना भी बनी थी. अरबाज खुद प्रोड्यूस और एक्ट करने वाले थे. निर्देशन अब्बास-मस्तान को सौंपा गया था लेकिन यह प्रोजेक्ट भी आगे नहीं बढ़ा. कई फिल्में बंद होने से लगने लगा था कि करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगा.

किस्मत ने ली करवट

1996 में आई फिल्म दरार ने अरबाज को पहचान दिलाई. रातोंरात वे चर्चित हो गए. इसके बाद उनकी यात्रा बदली. 2010 में उन्होंने 'दबंग' का निर्माण किया. सलमान खान वाली यह फिल्म ब्लॉकबस्टर बनी. फिर दबंग 2 का निर्देशन भी उन्होंने किया जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. इससे साबित हुआ कि वे सिर्फ एक्टर नहीं बल्कि अच्छे फिल्ममेकर भी हैं.

इसके अलावा अरबाज खान ने छोटे पर्दे और ओटीटी पर भी उन्होंने काम किया. पावर कपल शो होस्ट किया और 2019 में वेब सीरीज पॉइजन से डिजिटल दुनिया में आए. निजी जीवन में 1998 में मलाइका अरोड़ा से शादी की. उनका एक बेटा अरहान है. लेकिन फिर इस कपल का 2017 में तलाक हो गया. उन्होंने दिसंबर 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की. अब दोनों की एक बेटी है.