मुंबई: फिल्मों की चमक दमक के पीछे कई बार ऐसी सच्चाइयां छिपी होती हैं, जो आम दर्शकों तक नहीं पहुंचतीं हैं. हाल ही में दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर ने एक ऐसा अनुभव साझा किया, जिसने इंडस्ट्री के काले सच को सामने ला दिया है. उनका यह बयान सुनकर हर कोई हैरान रह गया. अन्नू कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि फिल्मों में इंटिमेट सीन शूट करना हमेशा आसान नहीं होता. कई बार कुछ कलाकार इन सीन के दौरान अपनी सीमाएं भूल जाते हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद ऐसे हालात देखे हैं, जहां एक्टर्स सीन के दौरान जरूरत से ज्यादा इन्वॉल्व हो जाते हैं.
अन्नू कपूर ने एक खास घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक बार एक्टर इतना बहक गया था कि डायरेक्टर के ‘कट’ बोलने के बाद भी नहीं रुका. इस स्थिति में एक्ट्रेस को खुद को छुड़ाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. यह अनुभव उसके लिए इतना डरावना था कि वह दो दिनों तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली.
अपनी बातचीत में उन्होंने बताया कि इस घटना का असर उस एक्ट्रेस पर काफी गहरा पड़ा. अन्नू कपूर के मुताबिक, वह पूरी तरह हिल गई थी और लंबे समय तक उस सदमे से बाहर नहीं आ पाई. हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यह जरूर कहा कि अगर वह एक्ट्रेस यह इंटरव्यू देखेगी, तो उनकी बात की पुष्टि करेगी. अन्नू कपूर के इस बयान के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शूटिंग के दौरान सुरक्षा और सीमाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं. आज के समय में इंटिमेट सीन के लिए खास कोऑर्डिनेटर्स और नियम बनाए गए हैं, लेकिन पुराने समय में ऐसा सिस्टम नहीं था.
Also Read
- पत्नि के प्यार में रेमो डिसूजा ने बदला था अपना धर्म? शादी के 27 साल बाद खुद कोरियोग्राफर ने बताया पूरा सच
- माइकल जैक्सन बायोपिक में उछाल, अविनाश तिवारी की फिल्म ने किया सबसे कम कलेक्शन, जानें पांचवें दिन दोनों फिल्मों का हाल
- 18 साल की उम्र में B-ग्रेड फिल्मों में काम करने लगी थीं ‘सीता’! कैसे बदली दीपिका चिखलिया की किस्मत
वर्क फ्रंट की बात करें तो अन्नू कपूर हाल ही में फिल्म Jolly LLB 3 में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और अरशद वारसी भी अहम भूमिका में थे. इसके अलावा वह जल्द ही पंकज त्रिपाठी और सौरभ शुक्ला के साथ एक नई फिल्म में दिखाई दे सकते हैं.