Ananya Panday Net Worth: बॉलीवुड की यंग और स्टाइलिश अभिनेत्री अनन्या पांडे महज 27 साल की उम्र में ही एक बड़ी सफलता की मिसाल बन चुकी हैं. चंकी पांडे की बेटी अनन्या ने कम समय में न सिर्फ नाम कमाया बल्कि करोड़ों की संपत्ति भी बना ली है. उनकी लेटेस्ट फिल्म 'चांद मेरा दिल' इन दिनों सुर्खियों में है, जिसमें वो लक्ष्य के साथ रोमांटिक भूमिका में नजर आ रही हैं.
यह इंटेंस रोमांटिक ड्रामा फिल्म रिलीज के बाद अच्छी चर्चा बटोर रही है. क्रिटिक्स ने इसे सराहा है और बॉक्स ऑफिस पर भी शुरुआती रुझान सकारात्मक रहे. धीमी शुरुआत के बावजूद ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. इस फिल्म ने एक बार फिर साबित किया कि अनन्या युवा पीढ़ी की पसंदीदा स्टार हैं.
2019 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू करने वाली अनन्या अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. 'पति पत्नी और वो', 'गहराइयां', 'ड्रीम गर्ल 2' और 'खो गए हम कहां' जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने पसंद किया. वे जेन Z की उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं जो स्क्रीन पर ताजगी और नॉर्चल परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अनन्या पांडे की कुल संपत्ति करीब 74 करोड़ रुपये (लगभग 9 मिलियन अमेरिकी डॉलर) है. यह आंकड़ा सिर्फ फिल्मों की कमाई से नहीं बल्कि कई स्मार्ट तरीकों से बना है. एक फिल्म के लिए अनन्या को 3 करोड़ रुपये के आसपास फीस मिलती है. इतनी कम उम्र में यह फीस काफी अच्छी मानी जाती है.
फिल्मों के अलावा उनके कमाई के मुख्य स्रोत ब्रांड एंडोर्समेंट भी हैं. वे कई बड़े ब्रांड्स का चेहरा बन चुकी हैं. लग्जरी फैशन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और लाइफस्टाइल ब्रांड्स के साथ उनका जुड़ाव उन्हें अच्छी कमाई देता है. अनन्या इंस्टाग्राम पर भी बेहद एक्टिव हैं. उनके 26.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट्स के जरिए वे ब्रांड प्रमोशन करती हैं, जिससे अतिरिक्त आय होती है. साथ ही उन्होंने कुछ समझदारी भरे निवेश भी किए हैं, जो उनकी नेटवर्थ को और मजबूत बनाते हैं.
अनन्या की लग्जरी लाइफस्टाइल भी लोगों को आकर्षित करती है. महंगी कारें, ब्रांडेड कपड़े और विदेशी छुट्टियां उनकी सोशल मीडिया फीड पर आम हैं. लेकिन इसके पीछे उनकी मेहनत और स्मार्ट प्लानिंग है. वे सिर्फ अभिनेत्री नहीं बल्कि एक ब्रांड भी हैं. 27 साल की इस युवा स्टार ने साबित कर दिया कि टैलेंट, मेहनत और सही समय पर सही फैसले लेने से बहुत जल्दी बड़ी ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है. 'चांद मेरा दिल' की सफलता के बाद अब अनन्या की आने वाली फिल्मों पर सबकी नजर है. अनन्या पांडे न सिर्फ बॉलीवुड की चमकदार चेहरा हैं बल्कि युवाओं के लिए इंस्पिरेशन भी बन गई हैं.