US Israel Iran War

खत्म हुआ फैंस का इंतजार! अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक फिल्म 'चांद मेरा दिल' की रिलीज डेट से उठा पर्दा

लक्ष्य अपनी पहली रोमांटिक फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. अनन्या पांडे के साथ उनकी केमिस्ट्री को लेकर फैंस पहले से ही कयास लगा रहे हैं. अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी एक्टिव हैं. 'चांद मेरा दिल' उनके करियर की एक नई दिशा साबित हो सकती है.

x
Antima Pal

मुंबई: अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म 'चांद मेरा दिल' थिएटर्स में आने वाली है. फिल्म की रिलीज डेट आखिरकार लॉक हो गई है. यह 22 मई 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. धर्म प्रोडक्शंस की इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. 

अनन्या और लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' की रिलीज डेट से उठा पर्दा

करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी ने आधिकारिक घोषणा करते हुए लिखा- 'धर्मा प्रोडक्शंस की #ChandMeraDil, लक्ष्य और अनन्या पांडे अभिनीत, विवेक सोनी द्वारा निर्देशित, 22 मई 2026 को रिलीज हो रही है.' यह फिल्म एक इंटेंस म्यूजिकल लव स्टोरी है. इसमें रोमांस, संगीत और गहरे भावनाओं का खूबसूरत मिश्रण होगा. 

निर्देशक विवेक सोनी पहली बार बड़े पर्दे पर इतनी बड़ी फिल्म लेकर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी युवा जोड़ी के प्यार और जज्बातों पर आधारित बताई जा रही है. लक्ष्य तो याद है ना? ये वही हैंडसम एक्टर हैं जिन्होंने एक्शन फिल्म 'किल' से डेब्यू किया और अपनी तगड़ी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया. उसके बाद वे आर्यन खान के वेब सीरीज 'द बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए. 

अब लक्ष्य अपनी पहली रोमांटिक फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. अनन्या पांडे के साथ उनकी केमिस्ट्री को लेकर फैंस पहले से ही कयास लगा रहे हैं. अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी एक्टिव हैं. 'चांद मेरा दिल' उनके करियर की एक नई दिशा साबित हो सकती है. दोनों ही एक्टर्स युवा पीढ़ी के पसंदीदा स्टार हैं, इसलिए फिल्म को युवा दर्शकों से खास उम्मीदें हैं.

मई 2026 में बॉलीवुड के लिए काफी बैलेंस्ड स्लेट है. इस महीने अलग-अलग हफ्तों में फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर सीधा मुकाबला कम रहेगा. उसी महीने रिलीज होने वाली अन्य फिल्मों में रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी', जुनैद खान और साई पल्लवी की एक दिन और सनी देओल की 'गबरू' शामिल हैं. इन फिल्मों के बीच 'चांद मेरा दिल' को अच्छी स्क्रीन्स मिलने की उम्मीद है. फिल्म की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है. म्यूजिकल होने के कारण इसमें कई खूबसूरत गाने होंगे, जो दर्शकों को थिएटर में बांधकर रखेंगे. 

धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्में हमेशा से स्टाइलिश और युवाओं को पसंद आने वाली रही हैं. 'चांद मेरा दिल' भी उसी ट्रेडिशन को आगे बढ़ाती नजर आएगी. अगर आप रोमांस और अच्छे म्यूजिक वाली फिल्में पसंद करते हैं तो 22 मई 2026 को अपने कैलेंडर पर निशान लगा लीजिए. लक्ष्य और अनन्या की यह जोड़ी स्क्रीन पर कितना जादू बिखेरेगी, यह देखना दिलचस्प होगा.