'आई मिस यू...', बिग बॉस 19 में अमाल मलिक ने किया इजहार-ए-मोहब्बत, गर्लफ्रेंड को भेजा ये भावुक संदेश
सिर्फ तीन दिन में ही बिग बॉस 19 के घर में अमाल मलिक ने कई खुलासे कर दिए हैं. शो के लाइव फीड में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए खास मैसेज भेजा और भरोसा दिलाया कि वह पूरी तरह कमिटेड हैं. अमाल ने स्वीकार किया कि उन्हें अपनी पार्टनर की बहुत याद आ रही है. इसके साथ ही उन्होंने अपने पुराने विवादों, परिवार से दूरियों और ब्रेकअप के दर्द का भी जिक्र किया.
संगीतकार अमाल मलिक इस समय बिग बॉस 19 के घर के कंटेस्टेंट हैं और शो शुरू होने के महज कुछ दिन बाद ही वे चर्चा में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अमाल अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते नजर आए. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को राष्ट्रीय टेलीविजन पर भरोसा दिलाया कि उनके लिए यह रिश्ता सबसे अहम है और शो में चाहे जैसे हालात बने रहें, उनका प्यार कभी नहीं बदलेगा.
बिग बॉस हाउस की लाइव फीड में अमाल मलिक ने अपनी गर्लफ्रेंड को संदेश देते हुए कहा कि उन्हें किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि वे शो में भले अलग अंदाज में नजर आएं, लेकिन उनके दिल में सिर्फ एक ही इंसान है. अमाल ने कहा 'अगर तुम मुझे देख रही हो तो जान लो, मैं यहां हूं लेकिन तुम्हारी इज्जत और वादा अपने साथ लेकर आया हूं. तीन दिन में ही मुझे तुम्हारी बहुत याद आने लगी है.'
शो में इमेज को लेकर जताई चिंता
अमाल ने यह भी माना कि बिग बॉस जैसे विवादित शो में उनका व्यक्तित्व अलग तरह से सामने आ सकता है. उन्होंने कहा कि इस माहौल में अक्सर इंसान का गुस्सा और कमजोरियां सामने आ जाती हैं. 'शायद तुम मुझे यहां शॉर्ट-टेम्पर्ड या निगेटिव देखो, लेकिन यह शो का हिस्सा है. खेल खेलने के लिए आवाज बुलंद करनी पड़ती है. असल जिंदगी में मैं वैसा नहीं हूं, इसलिए किसी भी तरह की गलतफहमी मत पालना.'
परिवार से मनमुटाव पर खुलकर की बात
दिलचस्प बात यह है कि अमाल ने हाल ही में अपने उस सोशल मीडिया पोस्ट का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने परिवार से रिश्ते तोड़ने की बात लिखी थी. उन्होंने बताया कि यह पोस्ट दरअसल मां से हुई एक बड़ी बहस के बाद किया गया था. अमाल ने कहा कि उस वक्त वे बेहद कठिन दौर से गुजर रहे थे. उनके शब्दों ने परिवार पर सवाल खड़े कर दिए, लेकिन उनका इरादा ऐसा नहीं था. उन्होंने बताया कि कभी-कभी परिवार को भी समझना चाहिए कि इंसान किन हालात से गुजर रहा है.
ब्रेकअप और निजी दर्द
अमाल ने आगे खुलासा किया कि उसी समय उनके जीवन में कई झटके एक साथ आए. उनका पालतू कुत्ता गुजर गया और साथ ही उन्हें एक गंभीर ब्रेकअप का सामना करना पड़ा. इस निजी दर्द ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया और गुस्से में उन्होंने सोशल मीडिया पर वह पोस्ट लिख दी थी. उन्होंने इसे ‘ट्रिगर’ का नतीजा बताया और कहा कि असलियत में उनका परिवार उनके लिए आज भी उतना ही मायने रखता है.
और पढ़ें
- Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मैच के प्रोमो में दिखे सहवाग, जानें क्या किया ऐसा कि फैंस ने विस्फोटक बल्लेबाज की लगाई क्लास
- ''देश को बड़ा बनाने के लिए किसी नेता के भरोसे नहीं छोड़ सकते...', RSS प्रमुख मोहन भागवत से आएगा सियासी भूचाल!
- Afghanistan Earthquake: 5.6 तीव्रता के भूकंप से हिला अफगानिस्तान, हिंदुकुश था केंद्र