Alpha Teaser: बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल 'अल्फा' का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर इस स्पाई थ्रिलर का टीजर 10 जून 2026 को रिलीज होने वाला है. यश राज फिल्म्स की इस फिल्म को लेकर फिल्म प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है.
रिपोर्ट के मुताबिक 10 जून को टीजर रिलीज के बाद फिल्म की प्रमोशन मुहिम तेज हो जाएगी. सूत्रों ने बताया कि टीजर के बाद 'अल्फा' की पूरी मार्केटिंग रणनीति तैयार की गई है. फिल्म की कहानी को केंद्र में रखकर युवाओं पर फोकस किया जाएगा. आदित्य चोपड़ा और उनकी टीम ने इसे कई चरणों में रिलीज करने की प्लानिंग की है.
'अल्फा' सिर्फ एक फिल्म का नाम नहीं, बल्कि एक एटीट्यूड है. फिल्म आधुनिक भारत की उन युवा पीढ़ी को दिखाएगी जो अपनी पहचान पर गर्व करती है और बिना किसी हिचकिचाहट के खुद को एक्सप्रेस करती है. आलिया भट्ट और शरवरी वाघ इस कैंपेन के जरिए देशभर में युवाओं से जुड़ने वाली गतिविधियां करेंगी.
YRF Spy Universe की पहली Female-led स्पाई फिल्म है. इसमें आलिया भट्ट एक खतरनाक assassin की भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म में एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस का पूरा पैकेज होने वाला है. पहले फिल्म का छोटा सा ग्लिम्प्स 'War 2' के अंत में दिखाया जा चुका है, जिसने दर्शकों को और ज्यादा उत्सुक कर दिया था.
फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली गई. पहले इसे 2025 में रिलीज होना था, फिर अप्रैल 2026 और बाद में 10 जुलाई 2026 तय हुई. अब मेकर्स ने फैसला लिया है कि फिल्म एक हफ्ता पहले यानी 3 जुलाई 2026 को थिएटर्स में आएगी.
YRF Spy Universe में पहले Tiger, Pathaan और War जैसी फिल्में आ चुकी हैं. अब अल्फा के साथ इस यूनिवर्स को नई दिशा मिलेगी. आलिया भट्ट की स्पाई अवतार को लेकर काफी उम्मीदें हैं. शरवरी के साथ उनकी जोड़ी भी पहली बार स्क्रीन पर नजर आएगी. टीजर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो जाएगी. दर्शक आलिया के लुक, एक्शन सीक्वेंस और फिल्म की कहानी के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं.