Weather IMD

जंगल में मंगल करने निकली अक्षय कुमार की टोली! 'वेलकम टू द जंगल' जबरदस्त टाइटल ट्रैक आउट

'वेलकम टू द जंगल' की कहानी जंगल पर आधारित है, जहां मुख्य किरदार एक मिशन पर जाते हैं. लेकिन जंगल उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा खतरनाक और मजेदार साबित होता है. गाने में दिखाए गए सीन से पता चलता है कि फिल्म में एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ इमोशनल मोमेंट्स भी होंगे.

x
Antima Pal

मुंबई: बॉलीवुड के मसाला एंटरटेनमेंट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक आज सोमवार को रिलीज हो गया है. गाने को देखते ही दर्शक रोमांचित हो गए हैं. एक्शन, कॉमेडी और मस्ती का पूरा पैकेज दिखता है इस ट्रैक में. 

'वेलकम टू द जंगल' जबरदस्त टाइटल ट्रैक आउट

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाना शेयर करते हुए लिखा- 'इस जंगल में अब दहाड़ भी होगी और शोर भी होगा.' गाने की शुरुआत से ही जोश भर जाता है. जंगल की खूबसूरत लोकेशन, तेज बीट्स और सितारों की धमाकेदार एंट्री दर्शकों को फिल्म का पूरा स्वाद दे रही है. फिल्म में अक्षय कुमार डबल रोल में नजर आएंगे. 


ट्रैक में दोनों अवतारों के अलग-अलग अंदाज साफ दिख रहे हैं. एक तरफ जहां वे एक्शन हीरो बनकर जंगल की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, वहीं दूसरे रोल में उनकी कॉमेडी टाइमिंग दर्शकों को हंसाने के लिए काफी है. पूरी टोली जंगल में फंस जाती है और वहां एक के बाद एक मजेदार चुनौतियां आती हैं. सर्वाइवल के साथ-साथ मस्ती भी पूरे जोरों पर है. 

अक्षय कुमार के अलावा ये स्टारकास्ट आएगी नजर

फिल्म की स्टार कास्ट देखकर लगता है कि थिएटर में तालियां और सीटियां बजने वाली हैं. अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस और रवीना टंडन जैसे दिग्गज और पॉपुलर सितारे नजर आएंगे. इतने सारे कलाकारों के साथ फिल्म में भरपूर मनोरंजन का डोज मिलना तय है.

'वेलकम टू द जंगल' की कहानी जंगल पर आधारित है, जहां मुख्य किरदार एक मिशन पर जाते हैं. लेकिन जंगल उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा खतरनाक और मजेदार साबित होता है. गाने में दिखाए गए सीन से पता चलता है कि फिल्म में एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ इमोशनल मोमेंट्स भी होंगे. परिवार के साथ देखने लायक पूरा पैकेज है यह फिल्म.

निर्माता और निर्देशक की टीम ने इस बार दर्शकों को कुछ अलग और बड़ा देने की पूरी कोशिश की है. टाइटल ट्रैक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. फैन्स कमेंट करके पूछ रहे हैं कि फिल्म कब आएगी. फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. गर्मियों की छुट्टियों में यह फिल्म परिवार, दोस्तों और युवाओं के लिए बड़ा मनोरंजन साबित हो सकती है.