Bhooth Bangla Collection Day 7: धुरंधर के आगे नहीं टिक पाई अक्षय कुमार की 'भूत बंगला', सातवें दिन तोड़ा दम; बटोरे बस इतने रुपए
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने रिलीज के बाद अपने सात दिन पूरे कर लिए हैं. हालांकि शुक्रवार की कमाई पर नजर डाले तो कमाई पिछले दिन के मुकाबले कम है. आइए जानते हैं फिल्म ने कुल कितना कलेक्शन किया है.
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और जाने माने डायरेक्टर प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' थिएटर में गदर काट रही है. 23 अप्रैल, 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने आज अपने पहले सात दिन पूरे कर लिए हैं. बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने वाली इस फिल्म की कमाई में, पहले सोमवार के बाद अब गिरावट देखने को मिली है. फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की और वहीं दूसरे दिन 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. विकेंड का फायदा उठाते हुए फिल्म ने तीन दिनों में कुल 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
हालांकि, Sacnilk की रिपोर्ट पर नजर डाले तो फिल्म सोमवार की परीक्षा में पास नहीं हो पाई और अपने पहले सोमवार को सिर्फ 6.75 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई है. जैसे ही फिल्म ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता पूरा किया सबकी नजर इसकी अबतक की कुल कमाई पर है. आइए देखते हैं कि इसने सातवें दिन (गुरुवार, 23 अप्रैल, 2026) कितनी कमाई की.
भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7
बॉलीवुड फिल्म 'भूत बंगला' की कमाई में सातवें दिन, पिछले दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है. यह फिल्म, जिसने 11,584 शो में 13% की कुल ऑक्यूपेंसी के साथ 6.15 करोड़ रुपये कमाए थे, सातवें दिन 10,506 शो में 12% ऑक्यूपेंसी के साथ गिरकर 5.15 करोड़ रुपये पर आ गई. सिनेमाघरों में 7 दिनों तक अपनी मजबूत पकड़ बनाने के बाद फिल्म ने अबतक भारत में कुल 84.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. सातवें दिन कुल 15.50% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. हिंदी भाषा के शो में सबसे ज्यादा 18.69% की ऑक्यूपेंसी, रात के शो के दौरान दर्ज की गई, जबकि सुबह के शो में 6.31% की ऑक्यूपेंसी रही.
Also Read
भूत बंगला दुनिया भर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो, 'भूत बंगला' ने 135.45 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि इसका विदेशी कलेक्शन 35.50 करोड़ रुपये रहा है. कहानी की बात करें तो यह फिल्म एक ऐसे आदमी की कहानी है जिसे ग्रामीण मंगलपुर में एक महल विरासत में मिलता है और वह अपनी बहन की शादी वहीं करने का प्लान बनाता है. लेकिन जब अजीब और अलौकिक घटनाएं घटने लगती हैं, तो उसे उस जगह के रहस्यमयी इतिहास की जांच करने के लिए मजबूर होना पड़ता है. अक्षय कुमार के अलावा, इस फिल्म में परेश रावल, असरानी, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, तब्बू और मिथिला पालकर भी अहम किरदारों में नजर आए हैं.