menu-icon
India Daily

Kesari Chapter 2: 'केसरी' के 6 साल पूरे होने पर अक्षय कुमार ने फैंस को दिया सरप्राइज! फैंस हुए एक्साइटेड

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' दर्शकों को काफी पसंद आई थी. इस फिल्म को रिलीज हुए आज 6 साल पूरे हो गए है. इस खास मौके पर एक्टर ने फिल्म को लेकर फैंस को नया सरप्राइज दिया है.

antima
Edited By: Antima Pal
Kesari Chapter 2: 'केसरी' के 6 साल पूरे होने पर अक्षय कुमार ने फैंस को दिया सरप्राइज! फैंस हुए एक्साइटेड
Courtesy: social media

Kesari Chapter 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' दर्शकों को काफी पसंद आई थी. इस फिल्म को रिलीज हुए आज 6 साल पूरे हो गए है. इस खास मौके पर एक्टर ने फिल्म को लेकर फैंस को नया सरप्राइज दिया है. आज अक्षय ने 'केसरी' के 6 साल पूरे होने का जश्न मनाया और 'केसरी चैप्टर 2' की झलक दिखाते हुए एक नए सीक्वल का फैंस को हिंट दिया.

'केसरी' के 6 साल पूरे होने पर अक्षय कुमार ने फैंस को दिया सरप्राइज!

इस अपकमिंग फिल्म का निर्देशन करण जौहर के प्रोडक्शन के तहत नवोदित निर्देशक करण सिंह त्यागी करेंगे. शुक्रवार को हिंदी सिनेमा में 'केसरी' की रिलीज के छह साल पूरे होने पर बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने पोस्ट शेयर कर फैंस को यह गुड न्यूज दी है. 

अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर 'केसरी' से कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें लिखा- '6 साल पहले... साहस की एक कहानी ने देश को हिलाकर रख दिया.' इसमें आगे लिखा था- 'हजारों अफगानों के खिलाफ 21 सिख, संख्या में कम, घिरे हुए. लेकिन कभी हारे नहीं. वे शेरों की तरह लड़े, वे किंवदंती बन गए. इतिहास ने एक अध्याय लिखा... अब, हम अगला बताते हैं. भगवा फिर से उगता है. नई लड़ाई, वही आग.'

मेकर्स ने दिखाई 'केसरी चैप्टर 2' की झलक

कैप्शन के लिए उन्होंने लिखा- "केसरी के 6 साल पूरे होने का जश्न, केसरी की भावना का जश्न. एक नए अध्याय की शुरुआत का जश्न मना रहे हैं... जल्द ही." फिल्म 'केसरी' जो साल 2019 में रिलीज हुई थी. अक्षय कुमार अभिनीत और अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित एक युद्ध फिल्म है. यह सारागढ़ी की लड़ाई की ओर ले जाने वाली घटनाओं को दिखाती है.

करण जौहर ने किया नई फिल्म का ऐलान

20 मार्च को करण जौहर ने बताया कि वह अपने प्रोडक्शन हाउस के ज़रिए एक नए फ़िल्ममेकर को पेश कर रहे हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने आने वाले प्रोडक्शन के साथ एक नए निर्देशक को पेश करने के बारे में बात की.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

उन्होंने लिखा, "जब मैंने 2003 में कल हो ना हो के साथ फ़िल्में बनाना शुरू किया तो विचार फ़िल्ममेकर्स और कहानीकारों को मजबूत बनाने का था... आगे बढ़कर पैसे कमाने का. हमने इसे सही किया...हम गलत भी हुए, लेकिन इरादा हमेशा ऐसी कहानियां और फ़िल्में पेश करने का था, जिन पर हमें विश्वास था. मकसद सिर्फ़ मनोरंजन करना, तारीफ पाना या फ़िल्मों का मज़ा लेना था."