इस बार थिएटर में होगा, अल्लू अर्जुन, जॉन और अक्षर कुमार के बीच टक्कर, जनता किसको देगी अपना प्यार?

अक्षय कुमार जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म 'खेल खेल में' के साथ पर्दे पर दिखने वाले हैं. फिल्म में अक्षय के अलावा तापसी पन्नू, फरदीन खान, नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है. अक्षय के साथ इस दिन दो और फिल्म रिलीज होने वाली है. अक्षय के साथ जॉन अब्राहम और अल्लू अर्जुन की फिल्म क्लैश होगी.

Social Media
India Daily Live

Akshay Kumar: बॉलीवुड में जब भी फिटनेस की बात होगी तो अक्षय कुमार का नाम जरूर सामने आता है. इन्होंने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस से भी लोगों का दिल जीता है. करियर की बात करें तो अभी कुछ सालों से अक्की का करियर काफी खराब चल रहा है क्योंकि उन्होंने बैक टू बैक लगभग 10 फ्लॉप फिल्में दी है. अब इस बीच अभिनेता ने एक रिस्क लिया है. दरअसल, एक्टर ने अपनी एक फिल्म 'खेल खेल में' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.

इस फिल्म 'खेल खेल में' की रिलीज डेट 15 अगस्त हैं और इस दिन दो और बड़ी फिल्में आ रही हैं. ऐसे में अक्षय कुमार का ये फैसला कहीं उन पर भारी न पड़ जाए क्योंकि लगातार इतनी फिल्म फ्लॉप होने के बाद भी अक्षय ने इस फिल्म को ऐसे दिन रिलीज करने का फैसला किया जिस दिन 'पुष्पा 2' और 'वेदा' भी रिलीज हो रही है, ऐसे में इन दो बड़ी फिल्मों से अपनी फिल्म का क्लैश करना क्या ठीक फैसला है या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा.



इन तीन फिल्मों में होगी क्लैश

मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'खेल खेल में' अक्षय कुमार के अलावा, तापसी पन्नू, फरदीन खान, वाणी कपूर, प्रज्ञा जायसवाल, एमी विर्क दिखाई देने वाले हैं. इसी दिन अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' भी रिलीज होने वाली है. पुष्पा के पहले पार्ट को तो दुनियाभर में खूब प्यार मिला. वहीं इसके दूसरे पार्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर भी फैंस एक्साइटेड है.

वहीं जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म वेदा की बात करें तो ये निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में बनी हैं जिसको लेकर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल काफी ज्यादा है. मूवी में जॉन अब्राहम के अलावा, शरवरी, तमन्ना भाटिया और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. अब इन तीनों फिल्म के बीच क्लैश होने के कारण कहीं इसका नुकसान अक्षय कुमार को न उठाना पड़े.