menu-icon
India Daily

फैंस के लिए गुड न्यूज! अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की फिल्म की शूटिंग हुई पूरी, जानें कब होगी रिलीज?

अजय देवगन अपनी सबसे चर्चित फिल्म सीरीज 'दृश्यम 3' के साथ जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाले हैं. फिल्म के निर्माता और डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बड़ी खुशखबरी दी है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है.

antima
Edited By: Antima Pal
फैंस के लिए गुड न्यूज! अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की फिल्म की शूटिंग हुई पूरी, जानें कब होगी रिलीज?
Courtesy: x

Ajay Devgn Drishyam 3: बॉलीवुड के मसाला एक्शन स्टार अजय देवगन अपनी सबसे चर्चित फिल्म सीरीज 'दृश्यम 3' के साथ जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाले हैं. फिल्म के निर्माता और डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बड़ी खुशखबरी दी है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. अब पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है.

'दृश्यम 3' की फिल्म की शूटिंग पूरी

मलयालम वर्जन 'दृश्यम 3' हाल ही में रिलीज हुई है, जिसमें मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म को मिले-जुले रिव्यूज मिले हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह अच्छा प्रदर्शन कर रही है. अब हिंदी वर्जन का इंतजार कर रहे दर्शक इस खबर से काफी उत्साहित हैं. अभिषेक पाठक ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर कीं. पहली तस्वीर में वे मॉनिटर के सामने बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी में फिल्म की क्लैपबोर्ड दिखाई गई है, जिस पर लिखा है- 'It’s a Wrap.'

अभिषेक ने एक लंबा कैप्शन भी लिखा- जिसमें उन्होंने पूरी टीम को धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा- 'पिछले कई महीनों से यह फिल्म हमारा पूरा संसार बन गई थी. हमने अनगिनत दिन और रातें साथ बिताईं. कभी सीन शूट करते, कभी समस्याएं सुलझाते, हंसते-खेलते और चुनौतियों का सामना करते हुए इस कहानी को जिंदगी दी. हर उस व्यक्ति का शुक्रिया, जिन्होंने भरोसा किया, मेहनत की और इस फिल्म पर विश्वास बनाए रखा. अच्छे दिन आए, मुश्किल दिन आए, पागलपन भरे दिन आए, लेकिन हर बार आप लोग पूरे जोश के साथ मौजूद रहे. इस फिल्म में आप सबका एक टुकड़ा है.'

दृश्यम फ्रैंचाइजी पिछले कई सालों से दर्शकों के बीच कल्ट स्टेटस हासिल कर चुकी है. फिल्म की खासियत है उसके अनोखे ट्विस्ट और टर्न, जो बीच-बीच में कहानी को पूरी तरह बदल देते हैं. अजय देवगन फिर से विजय सालगांवकर के रोल में नजर आएंगे, जो अपनी फैमिली को अंधेरे अतीत से बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं.

फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और रजत कपूर जैसे दमदार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. हालांकि दूसरे पार्ट में अहम रोल निभाने वाले अक्षय खन्ना इस बार फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे. 'दृश्यम 3' 2 अक्टूबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह त्योहारी सीजन की सबसे बड़ी रिलीज में से एक मानी जा रही है.