मामूली स्टंटमैन का बेटा बना सुपरस्टार, रंग रूप से उठकर बना बॉलीवुड का नंबर वन हीरो, पहचाना?
स्टंटमैन पिता के घर जन्मे अजय देवगन ने अपने दम पर बॉलीवुड में सुपरस्टार का दर्जा हासिल किया है. रंग रूप से नहीं बल्कि अपने टैलेंट और मेहनत से उन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई. उनके जन्मदिन पर जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी.
मुंबई: आज बॉलीवुड के दमदार एक्टर अजय देवगन अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. लेकिन अजय देवगन की सफलता की कहानी सिर्फ स्टारडम की नहीं बल्कि संघर्ष, आत्मविश्वास और मेहनत की मिसाल है. अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को हुआ था. उनके पिता वीरू देवगन बॉलीवुड के जाने माने स्टंटमैन और एक्शन डायरेक्टर थे. घर में फिल्मी माहौल जरूर था लेकिन सुपरस्टार बनना आसान नहीं था.
अजय का बचपन फिल्मों के सेट और स्टंट की दुनिया के बीच बीता. यही वजह रही कि उन्होंने बचपन से ही एक्टर बनने का सपना देख लिया था. लेकिन उस दौर में हीरो बनने के लिए लुक्स को ज्यादा महत्व दिया जाता था. ऐसे में अजय के लिए यह सफर आसान नहीं था.
पहली फिल्म से ही मचाया धमाल
साल 1991 में अजय देवगन ने फिल्म फूल और कांटे से बॉलीवुड में कदम रखा. इस फिल्म में उनका एंट्री सीन आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है जिसमें वह दो बाइक पर खड़े नजर आए थे. यह स्टंट उस समय इतना पॉपुलर हुआ कि अजय को रातों रात एक्शन हीरो के रूप में पहचान मिल गई. पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई और अजय देवगन ने इंडस्ट्री में अपनी मजबूत शुरुआत दर्ज कर ली.
लुक्स नहीं टैलेंट बना पहचान
90 के दशक में जहां बॉलीवुड में गोरे रंग और ग्लैमरस चेहरे को ज्यादा तवज्जो दी जाती थी, वहीं अजय देवगन ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया. उन्होंने साबित किया कि अगर टैलेंट और मेहनत हो तो साधारण लुक्स भी सुपरस्टार बना सकते हैं. अजय ने अपने गंभीर अभिनय और दमदार एक्शन से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई.
अजय देवगन सिर्फ एक्शन हीरो बनकर नहीं रह गए. उन्होंने अपने करियर में हर तरह के किरदार निभाए. कॉमेडी फिल्मों में उनकी टाइमिंग शानदार रही तो वहीं गंभीर फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को भावुक भी किया. यही वजह है कि वह आज भी इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद अभिनेताओं में गिने जाते हैं. उन्होंने अब तक 140 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और कई सुपरहिट फिल्में दी हैं.
और पढ़ें
- 'टोस्टर' के बाद राजकुमार राव के हाथ लगी इस दिग्गज क्रिकेटर की बायोपिक! खुद पोस्ट शेयर कर फैंस को दिखाई झलक
- बॉलीवुड के लिए कैसे रहे 2026 के शुरुआती महीने? 'बॉर्डर 2' और 'धुरंधर 2' ने मचाया धमाल, कई बड़ी फिल्में हुईं फ्लॉप
- 'नागिन 7' की प्रियंका चाहर चौधरी ने फिर छीना नंबर 1 का ताज, जानें इस हफ्ते किस हसीना ने बनाई टॉप 10 में जगह