आदित्य धर को सुपरस्टार रजनीकांत ने बताया 'बॉक्स ऑफिस का बाप', 'धुरंधर 2' डायरेक्टर ने यूं किया रिएक्ट
'धुरंधर 2' अब सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर नहीं, बल्कि सिनेमा के दिग्गजों के दिल भी जीत रही है. साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म को 'मस्ट वॉच' बताते हुए अपनी सराहना की है. इस तारीफ पर फिल्म के निर्देशक आदित्य धर भावुक हो गए और उन्होंने एक इमोशनल नोट शेयर किया.
मुंबई: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' अब सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर नहीं, बल्कि सिनेमा के दिग्गजों के दिल भी जीत रही है. साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म को 'मस्ट वॉच' बताते हुए अपनी सराहना की है. इस तारीफ पर फिल्म के निर्देशक आदित्य धर भावुक हो गए और उन्होंने एक इमोशनल नोट शेयर किया.
सुपरस्टार रजनीकांत से तारीफ सुन आदित्य धर हुए इमोशनल
43 साल के युवा डायरेक्टर आदित्य धर ने कहा कि जिन रजनीकांत को वे बचपन से ही अपना आइडल मानते आए हैं, उनके मुंह से 'मस्ट वॉच' सुनना उनके लिए बेहद खास और भावुक करने वाला पल है. उन्होंने लिखा कि यह तारीफ उनके दिल को छू गई है और यह आशीर्वाद उन्हें हमेशा याद रहेगा.
Also Read
X पर रजनीकांत के पोस्ट का जवाब देते हुए आदित्य धर ने लिखा- 'सर, हम सब बड़े होते हुए 'एंटरटेनमेंट' को सिर्फ एक बेंचमार्क से नापते आए हैं – वो हैं आप. दशकों से हमें सीटी बजवाते, हंसाते, रुलाते और जिंदगी से बड़ा महसूस कराते रहे हैं. आज भी उसी स्वैग और ग्रेस के साथ ये जादू करते जा रहे हैं. आपके जैसे व्यक्ति द्वारा 'धुरंधर 2' को मस्ट वॉच कहना मेरे जीवन का सबसे बड़ा 'सुपरस्टार' पल है. यह उस शख्स का आशीर्वाद लगता है जिसने हमें हमेशा बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी. शब्दों से परे आभारी हूं सर. यह तारीफ सीधे दिल तक जा रही है. जय हिंद.'
फैंस ने बताया 'सुपरस्टार मोमेंट'
आदित्य धर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. फैंस इसे 'सुपरस्टार मोमेंट' बता रहे हैं. फिल्म में रणवीर सिंह हमजा अली माजरी के रोल में तहलका मचा रहे हैं. अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी फिल्म में कमाल कर रहे हैं. कहानी आतंकवाद के खिलाफ एक मिशन पर आधारित है, जिसमें एक्शन, इमोशंस और देशभक्ति का शानदार मिश्रण है.
आदित्य धर ने रजनीकांत को बताया अपना गुरु
फिल्म रिलीज के महज कुछ दिनों में ही भारत और विदेशों में जबरदस्त कमाई कर चुकी है. रजनीकांत जैसी हस्ती की तारीफ ने फिल्म की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है. आदित्य धर ने रजनीकांत को अपना गुरु और प्रेरणा स्रोत बताया है. उन्होंने कहा कि रजनी सर के फिल्मों ने उन्हें हमेशा बड़े सपने देखने की हिम्मत दी. अब खुद उनकी फिल्म को रजनीकांत का समर्थन मिलना उनके लिए जीवन भर का यादगार पल बन गया है. धुरंधर 2 अभी थिएटर्स में धूम मचा रही है.