मिजान को मुकेश अंबानी ने दिया करोड़ों का फ्लैट? KRK पर क्यों भड़के जावेद जाफरी
फिल्म एक्टर और क्रिटिक Kamaal R Khan अक्सर अपने पोस्ट से बॉलीवुड सितारों को घेरते रहते हैं. अभी हाल ही में इनका एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें इन्होंने जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी के बारे में बात की है जिसका जावेद जाफरी ने जवाब दिया है.
फिल्म एक्टर और क्रिटिक Kamaal R Khan अक्सर अपने पोस्ट के कारण चर्चा में रहते हैं. वह सोशल मीडिया पर कई बार को रोस्ट करते दिखाई देते हैं. सलमान खान के अलावा भी कई सितारों के बारे में पोस्ट करके उन्हें ट्रोल करते रहते हैं. अभी हाल ही में कमाल आर खान का एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह जावेद जाफरी के बेटे Meezaan Jaaferi के बारे में बात करते दिख रहे हैं. तो चलिए जानते हैं कि उनके बारे में इन्होंने क्या लिखा.
Kamaal R Khan ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'जावेद जाफरी के बेटे मिजान जावेद जाफरी मुंबई के संधू पैलेस बांद्रा में रह रहे हैं, .ह पैलेस मिजान को मुकेश अंबानी ने गिफ्ट किया है. इस अपार्टमेंट की कीमत ₹30 करोड़ रुपये है. दरअसल, मीजान ने ही राधिका मर्चेंट को अनंत अंबानी से मिलवाया था. कुछ भी हो सकता है.'
Also Read
Kamaal R Khan ने कही ये बात
अब कमाल आर खान के इस पोस्ट का रिपोस्ट करते हुए जावेद जाफरी ने लिखा है- कुछ भी! और साथ में हंसने वाली इमोजी बनाई है. अब इस पोस्ट पर नेटिजन्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- आप इसके पोस्ट को सीरियस्ली लेते हो? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कमाल भाई 2 रुपए के ट्रोलर बन गए हैं जावेद भाई, आपने उनकी बदतमीजी का जवाब अच्छा दिया, क्योंकि उनकी नॉर्मल और अच्छी बात भी बुरी-तमीज़ से शुरू होती है.
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी केआरके ने जावेद जाफरी के बेटे पर टिप्पणी की थी. केआरके ने मिजान जाफरी को 'डफर' कहा था जिसके बाद Javed ने इनके इस बात का रिप्लाई दिया था. जावेद ने लिखा था- ''एक असफल कलाकार की उदास वाली आवाज सामने आई है जिसमें मैं यहां कुछ नेपोटिज्म का फायदा उठाने वाले लोगों की लिस्ट दे रहा हूं.. आमिर खान, सलमान खान, अजय देवगन, संजय दत्त, ऋषि कपूर, करीना कपूर जैसे नाम हैं, जिन्होंने वर्षों तक दर्शकों को बुद्धू बनाया हैं.'