IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

ऐश्वर्या संग तलाक की अफवाहों पर बोले अभिषेक बच्चन- अभी भी शादीशुदा हूं

इंटरनेट पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की काफी चर्चाएं होती है. अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह अपने तलाक के बारे में बात कर रहे हैं. अब अभिनेता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया कि वो अभी भी शादी शुदा हैं.

Social Media
India Daily Live

इंटरनेट पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की काफी चर्चाएं होती है. कभी अंबानी परिवार में ऐश्वर्या और अभिषेक को अलग-अलग देखकर तो कभी अभिषेक के तलाक वाली पोस्ट को लाइक करने के कारण विवाद बढ़ता जाता है. अभी हाल ही में अभिषेक बच्चन का एक डीपफेक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वह तलाक की बातें कह रहे हैं. हालांकि, AI की मदद से यह झूठा वीडियो बनाया गया था. अब इस बीच अभिषेक बच्चन ने इन सब अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और अपने रिश्ते की सच्चाई बताई है तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

'गुरु' एक्टर अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए अपनी वेडिंग रिंग को दिखाया और कहा 'मैं अभी तक शादीशुदा हूं.' जूनियर बच्चन ने आगे कहा- उस बारे में मेरे पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है. आप सभी ने मेरी बात को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया बस इसी बात का दुख है. मैं समझता हूं, कि आप लोग ऐसा क्यों करते हैं क्योंकि आपको कुछ कहानियां लिखनी होती होगी.  वैसे मुझे पता है कि हम सेलिब्रिटीज है तो हमें ये सब एक्सेप्ट करना पड़ता है.

अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी

आपको बता दें कि अभिषेक की इस बात के बाद फैंस काफी ज्यादा खुश हैं. ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है और लोग इनको साथ में देखना पसंद करते हैं. अभी हाल ही में अभिषेक पेरिस ओलंपिक 2024 में मौजूद थे जहां वह नीरज चोपड़ा का हौसला बढ़ाते दिखे और उन्होंने नीरज के सिल्वर जीतने के बाद उनका हौसला भी बढ़ाया.

जूनियर बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक, शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना के साथ उनकी अपकमिंग मूवी 'किंग' में दिखाई देंगे. इसके अलावा वो रेमो डिसूजा की 'बी हैप्पी' में भी नजर आएंगे. इसके अलावा, वो शूजित सरकार की अगली फिल्म में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाएंगे.