पेरिस ओलंपिक 2024 खत्म हो गया. क्लोजिंग सेरेमनी में दुनिया भर के एथलीट अपने-अपने देश के फ्लैग के साथ नजर आए. नॉर्थ पेरिस के स्टेड डे फ्रांस स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में करीब 80 हजार दर्शकों शामिल हुए. भारतीय दल के ध्वजवाहक मनु भाकर और हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने भारत का झंडा शान से लहराया.
क्लोजिंग सेरेमनी 3 घंटे तक चली, इसकी शुरुआत फ्रेंच गीत के साथ हुई. स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में परेड ऑफ नेशंस के बाद बेल्जियम की पॉप सिंगर एंजेले वान वीक ने परफॉर्म किया. फिर ऑस्ट्रेलिया के गोल्डन वॉयजर बैंड ने ओलिंपिक की खोज दिखाई. इसे थॉमस जॉली ने डायरेक्ट किया था. गोल्डन वॉयजर के बाद फ्रांस के बैंड फिनिक्स की परफॉर्मेंस में एंजेले, कमिस्की और रैपर वनाडा ने परफॉर्म किया. यहां ओलिंपिक फ्लैग हैंडओवर किया गया. इसके बाद 5 ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली गैब्रिएला सरमिएंटो विल्सन ने USA का नेशनल एंथम गाया.
Enter the delegations – all 205 of them. 🤩
We watch the athletes on their final journey together as the Class of Paris 2024.#Paris2024 #ClosingCeremony pic.twitter.com/QwnBb9D8oD— The Olympic Games (@Olympics) August 11, 2024Also Read
Athens 1896 🇬🇷 to Paris 2024 🇫🇷
— The Olympic Games (@Olympics) August 11, 2024
It’s always worth remembering Pierre de Coubertin’s vision for the modern Olympic Games and the contribution of Greece.#Paris2024 #ClosingCeremony pic.twitter.com/BiHfQNGrQu
इसके बाद हॉलीवुड स्टार एक्टर टॉम क्रूज ने अपना स्टंट दिखाया और अपने साथ ओलंपिक ध्वज को लॉस एंजिलिस ले गए. इसके अलावा पॉप गायिका बिलि एलिश, रैपर स्नूप डॉग और डॉक्टर ड्रे ने भी परफॉर्म किया. क्लोजिंग सेरेमनी में इतिहास रचा गया. पहली बार क्लोजिंग सेरेमनी में आखिरी मेडल महिला मैराथन को मिला. केन्या की हेलेन ओबिरी ने कांस्य पदक जीता, इथियोपिया की टाइगस्ट अससेफा ने रजत पदक जीता और नीदरलैंड की सिफान हसन को गोल्ड मेडल हासिल हुआ. इससे पहले पुरुष वर्ग में ये मेडल दिया जाता था.
🥇 Sifan Hassan
— Paris 2024 (@Paris2024) August 11, 2024
🥈 Tigst Assefa
🥉 Hellen Obiri
Women Olympic marathon runners honoured in front of the whole world on the final podium of the #Paris2024 Games
Ladies, BRAVO! 👏
-
Les marathoniennes Olympiques mises à l'honneur devant le monde entier pour ce dernier podium des… pic.twitter.com/PCQ0NbO3ry
पेरिस ओलंपिक में भारत के खाते में 6 मेडल आए. ये ओलंपिक भारत के लिए कुछ खास नहीं रहा. टोक्यों में भारत को 7 मेडल मिले थे. इस बार भारत को एक भी गोल्ड मेडल नहीं मिला. मनु भाकर शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनीं. इसके बाद उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड इवेंट में भी मेडल जीता. मनु एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनीं. इसके बाद स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में अपने नाम किया.
भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को चौथा पदक दिलाया. नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया. रेसलिंग से भी एक मेडल आया. पहलवान अमन सहरावत ने 57 किग्रा कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडज जीतकर छठा मेडल दिलाया. मनिका बत्रा ने पेरिस ओलंपिक में महिला टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थीं. ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं.
नीरज चोपड़ा
मनु भाकर
मनु भाकर/सरबजोत सिंह
स्वप्निल कुसाले
अमन सहरावत
हॉकी टीम
अमेरिका 40 गोल्ड सहित 126 मेडल जीत कर टैली के टॉप पर रहा. उन्होंने 40 गोल्ड, 44 सिल्वर और 42 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 126 मेडल जीते. उसके बाद चीन ने 40 गोल्ड, 27 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज समेत कुल 91 मेडल हासिल किए. चीन टैली में दूसरे स्थान पर रहा. वहीं जापान 20 गोल्ड, 12 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज के साथ कुल 45 मेडल जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया. भारत एक सिल्वर सहित 6 मेडल के साथ 71वें नंबर पर रहा.