menu-icon
India Daily

72nd National Film Awards: कार्तिक आर्यन, ममूटी, यामी गौतम की झोली में आया नेशनल अवॉर्ड, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी की गई इस सूची में साल 2024 की शानदार फिल्मों, निर्देशकों और कलाकारों को सम्मानित किया गया है.

antima
Edited By: Antima Pal
72nd National Film Awards: कार्तिक आर्यन, ममूटी, यामी गौतम की झोली में आया नेशनल अवॉर्ड, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
Courtesy: PIB

72nd National Film Awards: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा शनिवार को कर दी गई है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी की गई इस सूची में साल 2024 की शानदार फिल्मों, निर्देशकों और कलाकारों को सम्मानित किया गया है. पुरस्कारों की घोषणा में थोड़ी देरी हुई थी, लेकिन आखिरकार फिल्म प्रेमियों को अपनी पसंदीदा फिल्मों के विजेताओं के नाम पता चल गए हैं.

फीचर फिल्म कैटेगरी में सबसे बड़ा पुरस्कार

इस बार फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार फिल्म 'श्रीकांत' को मिला है. तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म ने अपनी मजबूत कहानी और बेहतरीन अभिनय के लिए जूरी का ध्यान खींचा. राजकुमार राव की मेहनत एक बार फिर रंग लाई है.

म्यूजिक की बात करें तो तमिल फिल्म 'अमरण' के लिए जी.वी. प्रकाश कुमार को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है. वहीं हिंदी फिल्म 'आर्टिकल 370' के संगीतकार शाश्वत सचदेव को भी इस श्रेणी में सम्मानित किया गया है. दोनों संगीतकारों ने अपनी रचनाओं से दर्शकों के दिल जीते थे.

नॉन-फीचर फिल्मों में शानदार प्रदर्शन

नॉन-फीचर यानी गैर-फीचर फिल्मों में भी कई बेहतरीन काम को पुरस्कार मिले हैं. बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड हिंदी फिल्म 'राम-नामी' को दिया गया है. वहीं बेस्ट आर्ट्स/कल्चर फिल्म का पुरस्कार 'मैं निदा' (हिंदी) को मिला है. सोशल और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली फिल्मों में 'पिपलांतरी- ए टेल ऑफ इको फेमिनिज्म' (हिंदी, राजस्थानी और अंग्रेजी) को बेस्ट फिल्म चुना गया है. यह फिल्म पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण पर आधारित है, जो आज के समय में बहुत प्रासंगिक है.

यामी गौतम की झोली में आया बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

इसी के साथ बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड 'आर्टिकल 370' (हिंदी) को मिला है. बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड एक्ट्रेस यामी गौतम की झोली में आया है. उन्हें यह पुरस्कार फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए ही मिला है. 

कार्तिक और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

इसके अलावा बेस्ट एक्टर का अवार्ड कार्तिक आर्यन को 'चंदू चैंपियन' के लिए मिला है और ममूटी को भी फिल्म 'ब्रमायुगम ' (मलयालम) के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला. इस बार दो फिल्मों को स्पेशल मेंशन मिला है. पहली हिंदी फिल्म 'चोला डोरा और सुई' जिसका निर्देशन जयमिन मोदी और लोकेश घई ने किया है. दूसरी मलयालम फिल्म 'भद्र काली नटकम' जिसके निर्देशक आनंद ज्योति हैं.