menu-icon
India Daily

Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने बेटे के नाम का बनवाया टैटू, देखते ही यूजर्स ने की तारीफ

Vikrant Massey: अब विक्रांत की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने अपने बेटे के नाम का टैटू बनवाया है, जिसे देखकर फैंस भी काफी खुश है.

India Daily Live
Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने बेटे के नाम का बनवाया टैटू, देखते ही यूजर्स ने की तारीफ

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. एक्टर अभी-अभी पिता बने हैं और वह अपने फादरहुड को एन्जॉय कर रहे हैं. पिछले महीने शीतल ठाकुर ने एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम वरदान रखा था. बेटे के जन्म के कुछ दिन बाद कपल ने अपने बेटे का नाम फैंस को बताया था.

अब विक्रांत की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने अपने बेटे के नाम का टैटू बनवाया है, जिसे देखकर फैंस भी काफी खुश है और उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं. विक्रांत ने आर्म्स पर बेटे का नाम 'वरदान' लिखवाया.
नाम के साथ एक्टर ने बेटे की जन्मदिन डेट भी लिखवाई जो कि 7 फरवरी 2024 है.

vikrant
 

Vikrant Massey ने बनवाया टैटू

Vikrant Massey ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'एडिशन या एडिक्शन, मुझे दोनों से प्यार है.' इसके साथ ही उन्होंने हार्ट वाली इमोजी भी बनाई.

विक्रांत मैसी ने अभी हाल ही में '12वीं फेल' में काम किया था. इस फिल्म के बाद इन्होंने लोगों की खूब तारीफ बटोरी. इसके अलावा, विक्रांत मैसी 'सेक्टर 36', 'यार जिगरी', और 'द साबरमती रिपोर्ट' में दिखाई देने वाले हैं. इसके अलावा वरदान के पापा फिल्म 'हसीन दिलरुबा' के सीक्वल में दिखाई देंगे.

पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो विक्रांत मैसी ने साल 2022 में गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर संग शादी की. दोनों की मुलाकात ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के सेट पर हुई थी, जहां से इनकी पहले दोस्ती हुई फिर दोस्ती प्यार में बदली. इसके बाद काफी सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी की.