NEET-UG 2026 में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने संयुक्त रूप से 720 में से 715 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) प्राप्त की है. परिणाम घोषित होने के बाद आर्यन ने बताया कि उनका सपना ऑन्कोलॉजिस्ट बनने का है. उन्होंने कहा कि जब वह तीसरी कक्षा में थे, तब उनकी दादी का कैंसर से निधन हो गया था. उसी दिन उन्होंने तय किया था कि भविष्य में इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे और कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर बनेंगे.
आर्यन गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, खासकर माता-पिता को दिया. दोनों ही पेशे से डॉक्टर हैं और उन्होंने तैयारी के दौरान हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया. आर्यन ने कहा कि AIR-1 हासिल करना किसी सपने के सच होने जैसा है और इस उपलब्धि से पूरा परिवार बेहद खुश है. उनकी सफलता मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग का उदाहरण बनकर सामने आई है.
#WATCH | Punjab | Aryan Gupta from Ludhiana secures Rank 1 in re-NEET 2026 examination, celebrates with his parents
— ANI (@ANI) July 17, 2026
He says, "I have secured 715 marks out of 720. I studied a lot. I am happy to get the result of the hard work I have put in. Both my parents are doctors, and my… pic.twitter.com/C27prQU5gM
राज्यवार टॉपर्स में लद्दाख की जिग्मेट यांगचन लामो ने 530, अंडमान-निकोबार के ध्रुव त्रिपाठी ने 606 और लक्षद्वीप की फहमीदा अनीस ने 573 अंक हासिल किए. उत्तर-पूर्व के सभी राज्यों से भी स्टेट टॉपर्स सामने आए. कुल 17 राज्य टॉपर्स ने 700 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 26 टॉपर्स के अंक 690 से ऊपर रहे.
VIDEO | Ludhiana: Punjab's Aryan Gupta topped the NEET-UG for medical admissions.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 16, 2026
He says, "I secured AIR 1, I scored 715 out of 720, my father and mother are doctors... I worked hard, I would not get sleep, but it is feeling surreal now, looking like a dream, everyone is happy,… pic.twitter.com/wwsNL8QNeX
एनटीए के अनुसार, 19 अभ्यर्थियों ने 700 से अधिक अंक हासिल किए. वहीं 1,492 छात्रों ने 650 से ज्यादा, 10,160 ने 600 से अधिक और 90,780 उम्मीदवारों ने 500 से ऊपर अंक प्राप्त किए. 705 से अधिक अंक पाने वाले शीर्ष 17 रैंकर्स आठ राज्यों से हैं. इनमें 93 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार पहली बार NEET परीक्षा में शामिल हुए और लगभग सभी की आयु 17 से 19 वर्ष के बीच रही.
NEET-UG 2026 परीक्षा 21 जून को भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई. करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सफल घोषित किए गए. एनटीए ने समय पर परिणाम जारी कर काउंसलिंग प्रक्रिया को तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ाने की बात कही.
इस वर्ष सफल उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं. महिलाओं का क्वालिफिकेशन रेट 56.8 प्रतिशत रहा, जबकि पुरुषों का 55.1 प्रतिशत दर्ज किया गया. श्रेणीवार आंकड़ों के अनुसार सामान्य वर्ग से 2.91 लाख, ओबीसी-एनसीएल से 5.12 लाख, एससी से 1.59 लाख, एसटी से 63,716, जनरल-ईडब्ल्यूएस से 95,026, PwBD से 3,666 और PwD श्रेणी से 303 उम्मीदवार सफल हुए. एनटीए ने कट-ऑफ, टॉपर्स और अन्य विस्तृत आंकड़े भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं.