भोपाल: मध्य प्रदेश बोर्ड ने आज 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्कोर देख सकेंगे. मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने आधिकारिक आवास समत्व भवन से औपचारिक रूप से परिणामों की घोषणा कर दिया है.
छात्र निम्नलिखित आधिकारिक पोर्टलों से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:
-mpbse.nic.in
-mpbse.mpononline.gov.in
-mpresults.nic.in
छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपने परिणाम देख सकते हैं:
कक्षा 10 के लिए: MPBSE10 (रोल नंबर) टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें.
कक्षा 12 के लिए: MPBSE12 (रोल नंबर) टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें.
कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 7 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं, जबकि कक्षा 10 की परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 के बीच हुईं. दोनों कक्षाओं में, परीक्षाएं हिंदी के प्रश्नपत्र से शुरू हुईं. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने परिणाम देखने के दौरान अंतिम समय में होने वाली देरी से बचने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार रखें. आज एमपी बोर्ड ने 16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया है.
मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 11वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स को राज्य सरकार द्वारा विशेष सम्मानित किया जाएगा. टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूटी, लैपटॉप और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे. यह पुरस्कार योजना मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है. अभिभावक और छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है. सरकारी प्रयास से शिक्षा के क्षेत्र में नई प्रेरणा मिलेगी. टॉपर्स न केवल अपनी मेहनत का फल पाएंगे बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत भी बनेंगे. यह पहल मध्य प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.