Telangana TSBIE-TS Inter Result 2026: तेलंगाना सरकार के अंतर्गत तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) आज, 11 अप्रैल, 2026 को इंटरमीडिएट प्रथम और द्वितीय वर्ष 2026 के रिजल्ट जारी होने की उम्मीद थी. हालांकि सटीक समय की घोषणा नहीं की गई है. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tgbienew.cgg.gov.in से अपनी अंक पुस्तिका देख और डाउनलोड कर सकते हैं .
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, तेलंगाना बोर्ड के इंटरमीडिएट प्रथम और द्वितीय वर्ष के परिणाम, जो पहले 11 अप्रैल को जारी होने की उम्मीद थी, अब 12 अप्रैल को घोषित होने की संभावना है.
हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परिणाम घोषित होने की सही तारीख और समय के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. परिणाम जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे .
परीक्षा देने वाले लगभग 10 लाख छात्र अपने परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं. यह परिणाम महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उनके शैक्षणिक और करियर पथ को आकार देने में अहम भूमिका निभाएगा.
छात्र अपने हॉल टिकट या रोल नंबर का उपयोग करके अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. मूल मार्कशीट जारी होने तक यह डिजिटल मार्कशीट प्रवेश और सत्यापन के लिए मान्य रहेगी.
जो छात्र एक या अधिक विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो पाते हैं, वे पूरक परीक्षाओं में बैठने के पात्र होंगे.
तेलंगाना बोर्ड ने इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष (कक्षा 11) की परीक्षाएं 25 फरवरी से 17 मार्च तक आयोजित कीं, जबकि द्वितीय वर्ष (कक्षा 12) की परीक्षाएं 26 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की गईं.
पिछले वर्ष, टीएस इंटर के परिणाम 22 अप्रैल को घोषित किए गए थे, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 71.27% रहा था. पूरक परीक्षाएं 22 से 29 मई तक आयोजित की गईं और परिणाम 16 जून को घोषित किए गए.