menu-icon
India Daily

JEE Main 2025 session 2: इस दिन जारी होगी JEE Main 2025 सेशन 2 परीक्षा की सिटी एलॉटमेंट स्लिप, NTA ने दिया बड़ा अपडेट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही JEE Main 2025 सेशन 2 की परीक्षा सिटी स्लिप जारी करने वाली है. नोटिस के मुताबिक मार्च के दूसरे हफ्ते में यह स्लिप वेबसाइट पर आ जाएगी. उम्मीद है कि परीक्षा से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे.

garima
Edited By: Garima Singh
JEE Main 2025 session 2: इस दिन जारी होगी JEE Main 2025 सेशन 2 परीक्षा की सिटी एलॉटमेंट स्लिप, NTA ने दिया बड़ा अपडेट
Courtesy: X

JEE Main 2025 session 2 exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही JEE Main 2025 सेशन 2 की परीक्षा सिटी स्लिप जारी करने वाली है. नोटिस के मुताबिक मार्च के दूसरे हफ्ते में यह स्लिप वेबसाइट पर आ जाएगी. उम्मीद है कि परीक्षा से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. उम्मीदवार इस स्लिप को jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख सकेंगे.

परीक्षा सिटी अलॉटमेंट स्लिप उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र के स्थान के बारे में जानकारी देती है. यह उन्हें उम्मीदवारों के लिए उपयोगी है जिन्हें अपने शहर से बाहर जाकर परीक्षा देनी होती है. इस स्लिप के मुताबिक उम्मीदवार अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं, जिससे वे समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकें. हालांकि यह एडमिट कार्ड से अलग होता है. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम, पूरा पता, रिपोर्टिंग समय और अन्य आवश्यक निर्देश शामिल होते हैं.

यहां से देख पाएंगे परीक्षा सिटी स्लिप

JEE Main 2025 परीक्षा सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
होम पेज पर सत्र 2 परीक्षा सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करें.
आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें.
स्क्रीन पर परीक्षा सिटी स्लिप प्रदर्शित होगी.
भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करें या स्क्रीनशॉट लें.